गोपनीय पिन से निजी दुकानों को लाभ? शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

गोपनीय पिन से निजी दुकानों को लाभ? शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चंदेरी/खबर डिजिटल/ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 एवं 12 की प्राइवेट परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन इन दिनों भरे जा रहे हैं। इस बीच शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि ऑनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक गोपनीय पिन एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं कराई जाती, बल्कि विद्यार्थियों को कुछ चुनिंदा दुकानों पर जाकर आवेदन कराने की सलाह दी जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे विद्यार्थियों को अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है, जबकि यदि आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा दी जाए तो वे अपनी सुविधा से किसी भी ऑनलाइन सेवा केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। आरोप यह भी है कि वर्षों से यही व्यवस्था अपनाई जा रही है, जिससे कुछ विशेष दुकानदारों को लाभ पहुंच रहा है।

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए नागरिकों ने कहा है कि पिछले तीन से चार वर्षों में चंदेरी क्षेत्र से कक्षा 10 एवं 12 के प्राइवेट ऑनलाइन आवेदन जिन यूज़र आईडी एवं लॉगिन माध्यमों से भरे गए हैं, उनकी जांच कराई जाए। यदि अधिकांश आवेदन कुछ सीमित यूज़र आईडी से किए गए हैं, तो यह स्पष्ट हो सकेगा कि कहीं विद्यार्थियों को जानबूझकर उन्हीं दुकानों की ओर तो नहीं भेजा गया।

नागरिकों ने मांग की है कि शिक्षा विभाग पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए, गोपनीय पिन एवं आवेदन संबंधी आवश्यक जानकारी निर्धारित नियमों के अनुसार सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध कराए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

गोपनीय पिन से निजी दुकानों को लाभ? शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | Khabar Digital | Khabar Digital