शिक्षा विभाग में फिर गूंजा वरिष्ठता बनाम प्रभारी विवाद: चंदेरी में कनिष्ठ शिक्षक को मिला BEO का प्रभार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

शिक्षा विभाग में फिर गूंजा वरिष्ठता बनाम प्रभारी विवाद: चंदेरी में कनिष्ठ शिक्षक को मिला BEO का प्रभार

चंदेरी/ निर्मल विश्वकर्मा/ खबर डिजिटल/ कलेक्टर अशोक नगर आदित्य सिंह के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोकनगर चंद्रशेखर सिसोदिया द्वारा जो आदेश दिनांक 26 अगस्त 2025 को जारी किया गया है उसके अनुसार चंदेरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश तिवारी को बदल दिया गया है और उनकी जगह सुरभि जैन को सामान्य प्रभार सोपा गया है।

विदित है कि, चंदेरी शिक्षा विभाग में कनिष्ठ शिक्षक को चंदेरी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी का प्रभार तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी नीरज शुक्ला द्वारा दिया गया था तब से चंदेरी के वरिष्ठ शिक्षकों में अंदर ही अंदर रोष था परंतु वे उस दिन का इंतजार कर रहे थे जब कलेक्टर अशोकनगर उनके वरिष्ठता के मापदंड को ध्यान में रख विकासखंड शिक्षा अधिकारी का प्रभार देंगे। परंतु, कलेक्टर अशोकनगर आदित्य सिंह के द्वारा चंदेरी के शिक्षा विभाग में पुनः कनिष्ठ शिक्षक को प्रभार देकर उन वरिष्ठ शिक्षकों के साथ न्याय नहीं किया गया है, जिससे वरिष्ठ शिक्षक बेहद दुखी हैं,नाम न छापने की शर्त पर वरिष्ठ शिक्षकों ने यह बताया कि यदि इसी प्रकार से होता रहेगा तो हमें न्याय कब मिलेगा, इन वरिष्ठ शिक्षकों का यह भी कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि जिले के कलेक्टर जो इस समय व्यापक बदलाव की व्यवस्था कर रहे हैं वह हमें न्याय अवश्य देंगे, परंतु पुनः कनिष्ठ शिक्षक को प्रभार देकर उन्होंने हमारी उम्मीद पर पानी फेर दिया है। अब यह देखना होगा कि,जिला कलेक्टर अशोकनगर वरिष्ठ शिक्षकों के मापदंड को स्वीकार कर कब तक चंदेरी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी का प्रभार किसी वरिष्ठ शिक्षक को सौंपते हैं।

इनका कहना है -

चंदेरी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी का अभी प्रभार वैकल्पिक रूप से दिया गया है, ताकि कार्य प्रभावित न हो, वरिष्ठता का ध्यान रखते हुए शीघ्र ही आदेश जारी किए जाएंगे और स्थाई विकास खंड शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति के लिए राज्य शासन को पत्र भेजा जा रहा है। चंदेरी विकासखंड के वित्तीय प्रभार के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है, हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रभारी प्राचार्य के लिए भी वरिष्ठता सूची मंगवाई गई है, तदनुसार कार्रवाई की जाएगी। -

-चंद्रशेखर सिसोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी अशोकनगर

मुझे वरिष्ठ कार्यालय से प्रभार सौंपा गया है, इसके पालन में गुरुवार को पदभार ग्रहण करूंगी।वरिष्ठ शिक्षक को प्रभार यदि हो जाएगा तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। हां यह सही है कि चंदेरी विकासखंड में मुझसे तीन से चार शिक्षक वरिष्ठ हैं।
- सुरभि जैन, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंदेरी

( सामान्य प्रभार)

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

शिक्षा विभाग में फिर गूंजा वरिष्ठता बनाम प्रभारी विवाद: चंदेरी में कनिष्ठ शिक्षक को मिला BEO का प्रभार | Khabar Digital | Khabar Digital