चड्ढा कॉलेज की बेटियों का मेरिट में धमाका!चांदनी शर्मा प्रथम, प्रिया जायसवाल द्वितीय और युक्ता गुप्ता ने हासिल किया तृतीय स्थान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

चड्ढा कॉलेज की बेटियों का मेरिट में धमाका!चांदनी शर्मा प्रथम, प्रिया जायसवाल द्वितीय और युक्ता गुप्ता ने हासिल किया तृतीय स्थान

खबर डिजिटल कटनी-- चड्ढा ऑटोनॉमस कॉलेज, कटनी की छात्राओं ने एलएल.एम. द्वितीय सेमेस्टर की विश्वविद्यालय मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। तीनों शीर्ष स्थानों पर कॉलेज की छात्राओं ने कब्जा जमाकर अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन का परिचय दिया है।विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में चांदनी शर्मा ने 238 अंकों के साथ प्रथम स्थान, प्रिया जायसवाल ने 236 अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा युक्ता गुप्ता ने 228 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता से महाविद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है।मेहनत और लगन ने दिलाई शानदार सफलताछात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. जय चड्ढा ने तीनों प्रतिभाशाली छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।वहीं, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय एवं विधि विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रितिका साहनी आहूजा ने भी छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी सराहाइस शानदार परिणाम में योगदान देने वाले विधि विभाग के शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की गई। डॉ. जय चड्ढा ने सहायक प्राध्यापक श्रीमती माला उपाध्याय, श्रीमती हेमलता पटेल एवं श्री शैलेश तिवारी को छात्राओं के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए बधाई दी।महाविद्यालय परिवार में हर्षचड्ढा ऑटोनॉमस कॉलेज की इस उपलब्धि ने एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रति महाविद्यालय की प्रतिबद्धता को उजागर किया है। महाविद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि तीनों छात्राएं भविष्य में भी विधि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी और समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।मेरिट सूची में शीर्ष तीनों स्थानों पर छात्राओं की यह सफलता कटनी के शैक्षणिक जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

देवास घटना का मुख्य आरोपी निकला अवैध शराब का तस्कर, मुख्य सरगना राहुल जायसवाल गिरफ्तार
मध्यप्रदेश

देवास घटना का मुख्य आरोपी निकला अवैध शराब का तस्कर, मुख्य सरगना राहुल जायसवाल गिरफ्तार