रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर होगी। करीब दो साल बाद आयोजित हो रही इस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सुबह 7 बजे से वितरित होगी परीक्षा सामग्री
परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री का वितरण रायपुर कलेक्टर परिसर स्थित जिला कोषालय से सुबह 7 बजे किया जाएगा। सुरक्षित तरीके से परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को परिवहन अधिकारी और उड़नदस्ता अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उड़नदस्ता टीम करेगी निगरानी
सभी अधिकारी तय समय पर जिला कोषालय पहुंचकर परीक्षा सामग्री प्राप्त करेंगे और परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले संबंधित केंद्राध्यक्ष को सौंपेंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि रोकने के लिए उड़नदस्ता दल सभी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेगा।
कंट्रोल रूम को भेजनी होगी उपस्थिति रिपोर्ट
प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के भीतर सभी परीक्षा केंद्रों से परीक्षार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति की जानकारी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-6 में बनाए गए कंट्रोल रूम को देना अनिवार्य होगा। इसके लिए कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0771-2426212 जारी किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें..







