School Holidays: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियां घोषित, मुख्यमंत्री का ऐलान

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

School Holidays: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियां घोषित, मुख्यमंत्री का ऐलान

School Holidays News: आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ते तापमान के बीच राज्य सरकार ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग द्वारा जारी हीट वेव के अलर्ट को देखते हुए सरकार ने छुट्टियों को निर्धारित समय से 10 दिन पहले ही लागू करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के माध्यम से छुट्टियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्तमान में लू का असर काफी तेज है, जिसे देखते हुए पूर्व निर्धारित छुट्टियों की तारीखों में बदलाव कर उन्हें जल्दी शुरू किया जा रहा है। सरकार के इस कदम से प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं को चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी।

10 दिन पहले शुरू हुईं छुट्टियां

आमतौर पर छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां 1 मई से शुरू होती थीं, लेकिन इस बार गर्मी ने अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। रायपुर और बिलासपुर में पारा 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जबकि राजनांदगांव में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से अभिभावक और विपक्षी दल स्कूलों को बंद करने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी आज ही सरकार से इस संबंध में निर्णय लेने का आग्रह किया था।

शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा आदेश

सीएम की घोषणा के बाद स्कूल शिक्षा विभाग दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी में है। अभिभावकों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है, क्योंकि दोपहर के वक्त लू के बीच बच्चों का स्कूल से लौटना उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव के अलर्ट के बीच नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच बेवजह घरों से बाहर न निकलें और तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

School Holidays: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियां घोषित, मुख्यमंत्री का ऐलान | Khabar Digital | Khabar Digital