मछली पकड़ने गया युवक… अपने ही बिछाए तारों से हुई मौत

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मछली पकड़ने गया युवक… अपने ही बिछाए तारों से हुई मौत

नदी में करेंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक की दर्दनाक मौत

तखतपुर (सुरीघाट)। विक्की कश्यप की रिपोर्ट... खतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुरीघाट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नदी में करेंट लगाकर मछली पकड़ने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। मछली मारने के दौरान युवक खुद ही अपने लगाए बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान मयाराम केवट (35 वर्ष), निवासी सुरीघाट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नदी में बिजली प्रवाहित कर मछली पकड़ रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया और उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला।

स्थानीय क्षेत्र में नदी-नालों में इस तरह से अवैध रूप से करंट लगाकर मछली पकड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। बावजूद इसके, इस पर रोक लगाने के लिए न तो पुलिस और न ही बिजली विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोगों में कानून का भय कम होता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल अवैध हैं, बल्कि इससे अन्य लोगों की जान को भी हर दिन खतरा बना रहता है। कई बार मासूम लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अवैध रूप से करंट लगाकर मछली पकड़ना कितना खतरनाक है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मामलों में सख्ती बरते, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मछली पकड़ने गया युवक… अपने ही बिछाए तारों से हुई मौत | Khabar Digital | Khabar Digital