CG Contract Teacher: संविदा शिक्षक को बड़ा झटका, भर्ती हुई रद्द, जानें अब क्या होगा

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

CG Contract Teacher: संविदा शिक्षक को बड़ा झटका, भर्ती हुई रद्द, जानें अब क्या होगा

डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा शिक्षकों की भर्ती फिलहाल अटक गई है। डीपीआई (लोक शिक्षण संचालनालय) ने पहले से चल रही भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। इसके चलते रायपुर के 33 आत्मानंद स्कूलों में 152 पद अब भी खाली हैं, जबकि स्कूलों में पढ़ाई शुरू हुए एक महीने से अधिक समय हो चुका है।

पात्र-अपात्र सूची के बाद रद्द हुई भर्ती

इन पदों के लिए कुछ महीने पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई थी। 26 मई को पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई थी। उम्मीदवार अब मेरिट सूची का इंतजार कर रहे थे, लेकिन 30 मई को डीपीआई ने पूरे प्रदेश के आत्मानंद स्कूलों की संविदा भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया। विभाग ने बताया कि अब भर्ती की पूरी प्रक्रिया डीपीआई स्तर से कराई जाएगी।

152 पद खाली, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

16 जून से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। रायपुर के कई आत्मानंद स्कूल आधे-अधूरे स्टाफ के साथ संचालित हो रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कुछ अभिभावक बच्चों का दूसरे स्कूलों में प्रवेश कराने की मांग कर रहे हैं।

भनपुरी और गुढ़ियारी स्कूलों में सबसे ज्यादा रिक्तियां

रायपुर में संचालित 33 आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भनपुरी और शशिबाला स्कूल (गुढ़ियारी) में सबसे अधिक 11-11 पद खाली हैं। इन रिक्त पदों में व्याख्याता (हिंदी, संस्कृत, कॉमर्स, बायोलॉजी, आर्ट्स और फिजिक्स), हिंदी और अंग्रेजी शिक्षक, सहायक शिक्षक, पीटीआई और लैब अटेंडेंट जैसे पद शामिल हैं।

नई भर्ती में हो सकती है CBT परीक्षा

अब तक आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती मेरिट, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर की जाती थी। हालांकि, विभागीय सूत्रों के अनुसार नई भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) कराई जा सकती है। फिलहाल डीपीआई ने इस संबंध में कोई आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। ऐसे में अभ्यर्थी नई भर्ती अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-police-promotion-2026-168-subedar-promoted-reserve-inspector/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी