2 IPS Transfer: छत्तीसगढ़ कैडर के दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ाया है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी प्रशासनिक सूची में वर्ष 2008 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों सुश्री नीतू कमल और डी श्रवण को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में महानिरीक्षक के पद पर तैनात करने के लिए इंपैनल कर लिया गया है।
CBI और NIA में दे रहे सेवाएं
दोनों ही आईपीएस अधिकारियों की गिनती छत्तीसगढ़ के सबसे काबिल, और नतीजे देने वाले अफसरों में होती है। वर्तमान में भी दोनों अधिकारी देश की सबसे बड़ी केंद्रीय जांच एजेंसियों में अपनी सेवाएं दे रहे है।
आईपीएस नीतू कमल
2008 बैच की अधिकारी नीतू कमल देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं और कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच संभाल रही हैं।
आईपीएस डी श्रवण
छत्तीसगढ़ के कई नक्सल प्रभावित जिलों में बतौर एसपी लोहा मनवा चुके 2008 बैच के अधिकारी डी श्रवण इस समय देश की आतंकवाद निरोधी जांच एजेंसी NIA में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन दोनों अधिकारियों के अनुभव को ध्यान में रखते हुए ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन्हें आईजी स्तर के पदों के लिए योग्य माना है।
गृह मंत्रालय लिस्ट, चमके सितारे
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा देश भर के चुनिंदा पुलिस अधिकारियों की एक सूची जारी की गई है। इस आधिकारिक सूची में वर्ष 2001 से लेकर 2008 बैच तक के 67 आईपीएस अधिकारियों को IG और DIG स्तर के पदों के लिए इंपैनल किया गया है।







