अंत्येष्टि सहायता राशि हड़पने का मामला उजागर, ऑपरेटर मुकेश मालवीय पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अंत्येष्टि सहायता राशि हड़पने का मामला उजागर, ऑपरेटर मुकेश मालवीय पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ शासन की अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत पात्र हितग्राही की सहायता राशि को हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जनपद पंचायत में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश मालवीय के खिलाफ शासन की राशि गबन करने, धोखाधड़ी करने और दस्तावेजों में हेराफेरी के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गौरा कन्हारी की निवासी हिरौंदा बाई बैगा की 23 अगस्त 2020 को मृत्यु हो गई थी। शासन के नियमों के अनुसार उनके पति को छह हजार रुपये की अंत्येष्टि सहायता राशि और चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई थी। बताया गया कि पीड़ित पति अपने हक की राशि के लिए लंबे समय तक जनपद कार्यालय के चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसे सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई। इसी दौरान प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि ऑपरेटर मुकेश मालवीय ने ही वर्ष 2022 में राशि को अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिया था।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-bjp-new-appointments-shyam-telor-ashwini-paranjpe/

जांच के बाद खुलासा
जांच में जिस खाते में राशि डाली गई थी, वह बैंक ऑफ बडौदा में खोला गया एक निजी खाता निकला। इसमें छह हजार की अंत्येष्टि सहायता राशि के साथ चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि भी जमा की गई थी। इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। जनपद सीईओ की शिकायत पर मामला पुलिस में दर्ज किया गया। थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शासकीय राशि का गबन करने और धोखाधड़ी की धाराओं में FIR की गई है। आरोपी की तलाश जारी है और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

सरकारी सिस्टम पर सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला जनपद कार्यालयों में कार्यरत ऑपरेटरों की वास्तविक भूमिका पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। वहीं तत्कालीन अधिकारियों की कार्यप्रणाली की भी जांच कराने की मांग उठ रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

अंत्येष्टि सहायता राशि हड़पने का मामला उजागर, ऑपरेटर मुकेश मालवीय पर धोखाधड़ी का केस दर्ज | Khabar Digital | Khabar Digital