महिला की मौत पर हंगामा… निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महिला की मौत पर हंगामा… निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

बुरहानपुर/रिजवान खान/खबर डिजिटल/ बुरहानपुर शहर के लालबाग रोड स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार शाम एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने काफी देर तक यहां हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। मौके पर लालबाग थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन टीम के साथ पहुंचे और परिजन को समझाईश दी। उन्होंने कहा- महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी
टीआई ने बताया ने बताया मंगलवार शाम हकीमी अस्पताल से जानकारी मिली कि किसी महिला की उपचार के दौरान मौत हुई है। उसे लेकर यहां मौजूद परिजन ने शंका जाहिर की। महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पैनल पोस्टमार्टम करेगा। उनसे रिपोर्ट लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rewa-tyonthar-gaushala-cows-death-corruption-barua-panchayat/

परिजन बोले- अस्पताल सील होना चाहिए, भाजपा जिलाध्यक्ष भी पहुंचे
महिला के परिवार के सदस्य आकाश ने बताया कि सुबह आठ बजे हमारे परिवार की वैष्णवी नामक महिला को गर्भाश्य ऑपरेशन के लिए लेकर हकीमी हॉस्पिटल लेकर आए थे। डॉक्टरों ने दोपहर दो बजे ऑपरेशन चालू किया इसके बाद कोई जवाब नहीं दिया। शाम 6 बजे बताया कि डेथ हो गई है। डॉक्टर की लापरवाही है इसलिए अस्पताल सील होना चाहिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने नारेबाजी भी की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- हमारे से जुड़े चौहान परिवार के यहां से बहु को उपचार के लिए लाया गया था। डॉक्टर का कहना था कि ट्रीटमेंट के दौरान हालत बिगड़ी, हमने प्रयास किया। हमारी प्रशासन से मांग है कि इसकी जांच हो। अच्छी परिस्थिति में पेशेंट यहां आई थी। यह हमारे लिए किसी सदमे से कम नहीं है इसलिए पूरे मामले की जांच हो।

डॉक्टर बोलीं-परिजन के आरोप पूरी तरह निराधार, हमारा चेंबर तोड़ा
इसे लेकर हकीमी हास्पिटल की डॉ. रेहाना बोहरा ने कहा- हमारी पुरानी पेशेंट थी। पिछले छह आठ से बच्चा दानी में प्रॉब्लम थी और उपचार चल रहा था। यह बता दिया गया था कि यह ऑपरेशन कठीन है। इसे पार्ट पार्ट में करना था। पहले तीन बार ऑपरेशन कर चुके थे, आज लास्ट स्टेज था। ऑपरेशन सफल भी हो गया था। आखिरी में एक मिनट में उसकी तबीयत बिगड़ी। सर्जरी पूरी हो चुकी थी तभी चेस्ट पेन हुआ। हमारे पास पहले से दो वेंटिलेटर थे, एक बाहर से भी बुला लिया था। पेशेंट के फेफड़ों में पानी भर गया था। दो घंटे तक पूरी टीम लगी थी। परिजन के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा हमारा चेंबर भी कुछ लोगों ने तोड़ दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

महिला की मौत पर हंगामा… निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप | Khabar Digital | Khabar Digital