Breaking News: शहर में डायरिया का प्रकोप, 18 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Breaking News: शहर में डायरिया का प्रकोप, 18 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर/ रिजवान खान/खबर डिजिटल/ शहर में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। आलमगंज, सिंधीपुरा, कालाबाग, आजादनगर और लोहार मंडी क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। अब तक 18 से अधिक मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 16 बच्चे शामिल हैं।

उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत
जानकारी के अनुसार, सभी बच्चों को उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के पीआईसीयू (PICU) वार्ड में सभी 16 बच्चों को भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत पर चिकित्सक लगातार नजर रखे हुए हैं।

एक बच्चे की हालत गंभीर
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी मरीजों को मेडिकल वार्ड में उपचार दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/harda-model-mandi-food-quality-controversy-viral-video/

स्थानीय लोगों ने दी जानकारी
स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदा पानी और खराब सफाई व्यवस्था डायरिया फैलने की प्रमुख वजह हो सकती है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में स्वच्छता और जलापूर्ति की जांच के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की अपील
नागरिक उबला हुआ पानी पीएं, खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें और किसी भी प्रकार के उल्टी-दस्त के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Breaking News: शहर में डायरिया का प्रकोप, 18 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती | Khabar Digital | Khabar Digital