रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ नेशनल हाईवे 30 चाकघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर..भारी पुलिस बल रहा मौजूद..हाईकोर्ट के आदेश के बाद ने शुरू की कार्यवाही..ड्राइंग की उपलब्धता न होने के कारण बीच में रोक दी गई कार्यवाही ..वही नेशनल हाईवे 30 चाकघाट का मामला
रीवा जिले के चाकघाट स्थित नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश के पालन में राजस्व, पुलिस एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान हाईवे की भूमि पर बने करीब 20 दुकानों और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के चलते क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
हालांकि, अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के बीच तकनीकी ड्राइंग एवं सीमांकन संबंधी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित अभिलेख प्राप्त होने के बाद शेष अतिक्रमणों के विरुद्ध अभियान फिर से शुरू किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत हाईवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।







