Sehore News: नर्मदा घाट पर स्व. कृष्णा कांता अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि… गोपाल मंदिर में भंडारा आयोजित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Sehore News: नर्मदा घाट पर स्व. कृष्णा कांता अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि… गोपाल मंदिर में भंडारा आयोजित

बुधनी(सीहोर)/कन्हैया नाथ/खबर डिजिटल/ नगर के ऐतिहासिक नर्मदा घाट स्थित गोपाल मंदिर परिसर में नगर की आदर्श शिक्षिका स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा कांता अग्रवाल की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में शिक्षक साथियों, पूर्व छात्र-छात्राओं और नगर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

भावभीनी स्मृतियों को किया याद
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. अग्रवाल के शिक्षकीय जीवन और सामाजिक योगदान को भावभीनी स्मृतियों के साथ याद किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बुधनी से की और सेवा निवृत्ति तक कन्याशाला में रहकर बेटियों को शिक्षा के साथ संस्कारों की अमूल्य सीख दी। उनके मार्गदर्शन में अनेक छात्राओं ने शिक्षा और संस्कारों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कीं।

सास्कृतिक चेतना की नई दिशा
स्व. अग्रवाल ने नगर में सांस्कृतिक चेतना को भी नई दिशा दी। उन्होंने रिकॉर्डिंग आर्केस्ट्रा की शुरुआत कर युवाओं को मंच प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन में बने समूहों ने नर्मदापुरम, सीहोर, बैतूल, रायसेन और देवास सहित कई जिलों में प्रस्तुतियां देकर नगर का नाम रोशन किया। इसके अलावा नर्मदा भजनों की मंडलियां गठित कर धार्मिक आयोजनों को भी सशक्त किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/hemant-katare-resigns-as-deputy-leader-of-opposition-mp-assembly/

सभी उपस्थित लोगों का जताया आभार
कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल एवं उनकी पुत्रियां श्रद्धा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल और शिवानी मालवीय सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। भजन-कीर्तन के बीच स्व. श्रीमती कृष्णा कांता अग्रवाल एवं उनके पति स्व. बृज किशोर अग्रवाल को सामूहिक नमन किया गया। अंत में परिजनों ने उपस्थित सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://www.youtube.com/watch?v=j9yPJ7DcUZA
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Sehore News: नर्मदा घाट पर स्व. कृष्णा कांता अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि… गोपाल मंदिर में भंडारा आयोजित | Khabar Digital | Khabar Digital