Sehore News: NGT नियमों की अनदेखी… नर्मदा किनारे 300 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र में पीएम आवास स्वीकृत

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Sehore News: NGT नियमों की अनदेखी… नर्मदा किनारे 300 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र में पीएम आवास स्वीकृत

बुधनी(सीहोर)/कन्हैया नाथ/खबर डिजिटल/बुधनी नर्मदा नदी किनारे NGT नियमों के उल्लंघन का मामला एक बार फिर बुधनी नगर परिषद क्षेत्र में सामने आया है। आरोप है कि नर्मदा नदी से 300 मीटर के भीतर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान स्वीकृत किए जा रहे हैं और हितग्राहियों को पहली किस्त के प्रमाण पत्र भी वितरित किए जा चुके हैं।

पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी?
बुधनी नगर परिषद क्षेत्र में नर्मदा नदी के किनारे बसे इलाकों में पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हाल ही में नगर परिषद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुछ हितग्राहियों को 1,00,000 रुपये की पहली किस्त के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
बताया जा रहा है कि इनमें से कई हितग्राही नर्मदा नदी के 300 मीटर दायरे के भीतर निवासरत हैं। यदि यह तथ्य सही पाया जाता है, तो यह NGT द्वारा निर्धारित पर्यावरणीय मानकों का सीधा उल्लंघन माना जाएगा।

नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल
गौरतलब है कि पूर्व में तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतीश मालवीय के कार्यकाल में भी नर्मदा किनारे नियमों के विरुद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान स्वीकृत होने की चर्चाएं सामने आई थीं। ऐसे में एक बार फिर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

राजस्व विभाग ने कराया सर्वे
सूत्रों के अनुसार, नर्मदा किनारे के क्षेत्रों का राजस्व विभाग द्वारा सर्वे भी कराया जा चुका है, जो पूर्व एसडीएम राधेश्याम बघेल के कार्यकाल में संपन्न हुआ था। इसके बावजूद यदि प्रतिबंधित क्षेत्र में आवास योजना की स्वीकृतियां दी जा रही हैं, तो यह प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला हो सकता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-ias-transfer-indore-bhopal-shahdol-collector-reshuffle-avi-prasad-marriage/

किस आधार पर दी गई मंजूरी
अब बड़ा सवाल यह है कि जब सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध है, तो नगर परिषद ने किस आधार पर इन स्वीकृतियों को मंजूरी दी? यदि भविष्य में न्यायालय या NGT की ओर से कोई कार्रवाई होती है, तो इसका खामियाजा गरीब हितग्राहियों को भुगतना पड़ेगा या संबंधित अधिकारी जवाबदेह होंगे?

सीएमओ ने टिप्पणी से किया इनकार
इस मामले में जब बुधनी नगर परिषद के सीएमओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं बुधनी के एसडीएम ने भी कहा कि इस संबंध में जवाब कलेक्टर कार्यालय से ही दिया जाएगा और फिलहाल उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है।

सख्त कार्रवाई की उठी मांग
स्थानीय नागरिकों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए NGT नियमों के उल्लंघन पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://www.youtube.com/watch?v=JWfwXlaakqg
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Sehore News: NGT नियमों की अनदेखी… नर्मदा किनारे 300 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र में पीएम आवास स्वीकृत | Khabar Digital | Khabar Digital