ब्रेकिंग: डिंडोरी में शादी के ढाई महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-सास-ससुर हिरासत में...

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

ब्रेकिंग: डिंडोरी में शादी के ढाई महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-सास-ससुर हिरासत में...

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 5 में 23 वर्षीय नवविवाहिता खुश्बू साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शादी के महज़ लगभग 80 दिन के भीतर हुई इस दुखद घटना से मृतका के मायके और ससुराल, दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। मामले में मृतका के मायके पक्ष ने सास और ससुर पर गंभीर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है।

घटनाक्रम और मायके पक्ष के आरोप​

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालपुर निवासी खुश्बू साहू का विवाह 6 मई 2026 को डिंडौरी के वार्ड क्रमांक 5 निवासी अंकित साहू के साथ पूरे हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। परिजनों के मुताबिक, शनिवार को ही खुश्बू अपने पति के साथ मायके से ससुराल वापस आई थी।

​सोमवार शाम को मायके पक्ष को ससुराल वालों का फोन आया, जिसमें खुश्बू की तबीयत अचानक खराब होने की बात कही गई। सूचना मिलते ही युवती के माता-पिता और भाई तत्काल डिंडौरी पहुंचे, जहाँ उन्हें खुश्बू का शव मिला। मृतका के बड़े पिता और परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसकी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया या उसके साथ कोई अनहोनी हुई है।
​
​घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

​एसडीओपी सतीश द्विवेदी ने बताया कि मायके पक्ष द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस ने मृतका के पति अंकित साहू, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का वक्तव्य​

​"पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के निष्कर्षों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपों और आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।"
- सतीश द्विवेदी, एसडीओपी (डिंडौरी)

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

ब्रेकिंग: डिंडोरी में शादी के ढाई महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-सास-ससुर हिरासत में... | Khabar Digital | Khabar Digital