BMHRC Nursing Student Death: नर्सिंग छात्राओं के साथ धरने पर बैठी NSUI

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

BMHRC Nursing Student Death: नर्सिंग छात्राओं के साथ धरने पर बैठी NSUI

भोपाल/ खबर डिजिटल/ भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (BMHRC) में प्रथम वर्ष की Nursing Student Death ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। नर्सिंग छात्रा की मृत्यु का कारण अस्पताल प्रशासन और प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव की गंभीर लापरवाही बताई जा रही है। नर्सिंग छात्रों और NSUI कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में BMHRC परिसर में धरना प्रदर्श किया।

NSUI जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर आरोप लगाया कि हॉस्टल के खराब खाने और दूषित पानी की वजह से छात्र की तबीयत खराब हुई थी छात्रा की तबियत खराब होने के बावजूद उसे क्लिनिकल ड्यूटी करने के लिए बाध्य किया गया जब उसकी हालत गंभीर हो गई तब भी उचित इलाज करने की बजाय उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया गया प्रशासन की इस गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली ने एक होनहार छात्रा की जान ले ली।

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक: CM मोहन यादव का बड़ा फैसला - Khabar Digital

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के संचालन में हो रही अनियमितताओं की जिम्मेदार प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव हैं। उनके कार्यकाल में BMHRC, जो भोपाल का सबसे पुराना और बड़ा अस्पताल है, अपनी सेवाओं को लेकर वेंटिलेटर पर आ गया है जहाँ उन्हें अस्पताल की व्यवस्थाओं पर ध्यान देना चाहिए, वहीं उनका झुकाव अस्पताल के टेंडरों और उनके पुत्र द्वारा संचालित निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रचार-प्रसार पर अधिक है।

यह भी पढ़ें – अभी अभी: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बढ़ी हलचल, शिवराज के साथ बंद कमरे में हुई चर्चा – Khabar Digital

NSUI की प्रमुख मांगें:

  1. BMHRC की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव को तत्काल पद से हटाया जाए।
  2. छात्रा की मौत की उच्च-स्तरीय व निष्पक्ष जांच की जाए।
  3. दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए और छात्रा के परिजनों को उचित मुआवज़ा प्रदान किया जाए।
  4. नर्सिंग छात्रों के लिए सुरक्षित और स्वास्थ्य-सुविधाओं से युक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

रवि परमार ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार और संबंधित प्राधिकरण तत्काल प्रभाव से कार्रवाई नहीं करते, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- धार-मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल – Khabar Digital

https://youtu.be/QC5zAU_pQAI
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी