// मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन //

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

// मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन //

खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़- जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कई बीएलओ ने अपने काम से अलग पहचान बनाई है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान में बीएलओ घर-घर पहुंचकर गणना पत्रक वितरित करने, भरवाकर वापस लेने और उसे बीएलओ ऐप पर अपलोड कर डिजिटलाइजेशन पूरा करने का काम कर रहे हैं।एसआईआर प्रक्रिया के पहले चरण में जिले की चारों विधानसभाओं—मुडवारा, विजयराघवगढ़, बड़वारा और बहोरीबंद—के कई बीएलओ ने नवंबर 4 से 17 की अवधि में 76 प्रतिशत तक कार्य पूरा कर उदाहरण पेश किया है। इनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता पर कलेक्टर तिवारी ने स्वयं सराहना व्यक्त की है। अपने क्षेत्रीय निरीक्षणों के दौरान भी कलेक्टर बेहतर प्रगति करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित कर रहे हैं।मुडवारा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 275 देवरी की बीएलओ प्रेमलता नामदेव ने सबसे अधिक 76.8% डिजिटाइजेशन पूरा किया है। विजयराघवगढ़ के मतदान केंद्र 162 दिघी की बीएलओ सुनीता पटेल ने 55.5%, मुडवारा के मतदान केंद्र 37 कन्हवारा की बीएलओ ने 54.1%, तथा मतदान केंद्र 49 मड़ई के बीएलओ चेतेंद्र सिंह ने 53.1% कार्य पूर्ण किया है। विजयराघवगढ़ क्षेत्र के मतदान केंद्र 240 कोठिया महगांव के बीएलओ ने 47.7% डिजिटाइजेशन पूरा किया है।बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 68 कारीबाराह के बीएलओ कमलेश सिंह टेकाम ने 45.6%, मतदान केंद्र 10 महगांव के बीएलओ विजेन्द्र बासक ने 45.5%, और मतदान केंद्र 146 पोनी की बीएलओ मनीषा ठाकुर ने 45.4% कार्य संपादित किया है।वहीं बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 173 सुनई के बीएलओ सीताराम बर्मन ने 42.9%, मतदान केंद्र 192 कजरवारा के बीएलओ कृष्ण नारायण ने 42.8%, तथा मतदान केंद्र 20 लाट पहाड़ी की बीएलओ मीना ने 42% डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है।जिला प्रशासन का कहना है कि इस बार बीएलओ के द्वारा किए जा रहे तेज़ और गुणवत्तापूर्ण कार्यों से विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया समय पर और सुचारू रूप से पूर्ण होने की उम्मीद है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

// मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन // | Khabar Digital | Khabar Digital