अंधे हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, सगा रिश्तेदार ही निकला कातिल, पढ़ें पूरी खबर

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

अंधे हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, सगा रिश्तेदार ही निकला कातिल, पढ़ें पूरी खबर

सिवनी/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ छपारा पुलिस ने ग्राम मुंडरई के जंगल में हुई महिला की नृशंस हत्या की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। आरोपी मृतिका का सगा रिश्तेदार निकला, जिसने जमीन विवाद और आपसी कहासुनी के चलते यह वारदात अंजाम दी।

घटना की गंभीरता तब सामने आई जब अशोक झारिया ने पुलिस को बताया कि उनकी मां लली बाई झारिया (निवासी मुंडरई) 31 मार्च की शाम जंगल में महुआ बीनने गई थीं, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजन उन्हें ढूंढते हुए चुरकीवारी के जंगल पहुंचे, जहां एक सूखे सागौन के पेड़ के नीचे लली बाई का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे।

यह भी पढ़ें – मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

इस नृशंस घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर खून से सनी सागौन की लकड़ी बरामद हुई।

पुलिस ने परिजनों और मुखबिरों से पूछताछ की, तो संदेह की सुई मृतिका के रिश्तेदार महेश कुमार झारिया (65 वर्ष) की ओर घूमी। हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महेश, मृतिका का नंदोई भाई था और गांव में 'घर जमाई' बनकर रह रहा था। उसके और मृतिका के बीच जमीन विवाद चल रहा था। आरोपी ने अपनी पत्नी के हिस्से की ढाई एकड़ जमीन मृतिका के परिवार से ले ली थी, जिसे लेकर मृतिका अक्सर उसे अपशब्द कहती थी। घटना वाले दिन जंगल में लकड़ी बीनने को लेकर दोनों में बहस हुई। गुस्से में आकर महेश ने पास पड़ी सागौन की लकड़ी से लली बाई के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात के समय पहने हुए खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी को 03 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा करने में निरीक्षक खेमेंद्र कुमार जैतवार, उपनिरीक्षक सुकुलाल उईके, मंजू राहंगडाले और उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही।

यह भी पढ़ें – धर्म नगरी के साथ विज्ञान नगरी है उज्जैन, सीएम ने 701 करोड़ के विकासकार्यों का किया भूमिपूजन – Khabar Digital

यह भी पढ़ें – मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

यह भी पढ़ें – भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल

यह भी पढ़ें – 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

अंधे हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, सगा रिश्तेदार ही निकला कातिल, पढ़ें पूरी खबर | Khabar Digital | Khabar Digital