MP Morning News: बीजेपी का स्थापना दिवस आज, वन सुरक्षा श्रमिकों का प्रदर्शन और NSG का शक्ति प्रदर्शन

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Morning News: बीजेपी का स्थापना दिवस आज, वन सुरक्षा श्रमिकों का प्रदर्शन और NSG का शक्ति प्रदर्शन

MP Morning News: आज 6 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासी हलचल के साथ-साथ सुरक्षा और कृषि जगत से जुड़ी बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

भाजपा का स्थापना दिवस आज

भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश भाजपा एक बड़ा संगठनात्मक कदम उठाने जा रही है। प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 14 जिलों में नए पार्टी कार्यालय भवनों का भूमि-पूजन करेंगे। प्रदेश के हर बूथ पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

NSG का 'मेगा शो'

आज सुबह 9 बजे से भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। कार्यक्रम में MI-17 हेलीकॉप्टर, एंटी-ड्रोन तकनीक और K-9 डॉग स्क्वॉड के हैरतअंगेज कारनामे देखने को मिलेंगे। आईईडी पहचान, बम डिस्पोजल, अंडर-वाटर डाइविंग और इजरायली मार्शल आर्ट 'क्राव मागा' का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में जवानों का उत्साहवर्धन करेंगे।

किसानों के लिए बड़ी राहत

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की पहल पर अब चार संभागों में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 9 अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी और उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

वन सुरक्षा श्रमिकों का आंदोलन

अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के वन सुरक्षा श्रमिक अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। भोपाल में हुई बैठक में तय किया गया है कि 21 अप्रैल को वन मुख्यालय 'वन भवन' का घेराव किया जाएगा। श्रमिकों का कहना है कि नौकरशाही उनके अधिकारों का हनन कर रही है और उनका शोषण किया जा रहा है। वे प्रधान मुख्य वन संरक्षक को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सीएम मोहन NSG के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण और प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोहपर में भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और एक नई ई-कॉमर्स वेबसाइट का शुभारंभ करेंगे। वही शाम को 'सुगम संपर्क योजना' की समीक्षा बैठक लेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Morning News: बीजेपी का स्थापना दिवस आज, वन सुरक्षा श्रमिकों का प्रदर्शन और NSG का शक्ति प्रदर्शन | Khabar Digital | Khabar Digital