बैतूल: वीबीजी राम जी पर भाजपा की कार्यशाला, कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बैतूल: वीबीजी राम जी पर भाजपा की कार्यशाला, कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप

बैतूल/ सचिन जैन/ खबर डिजिटल/ जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (VBG Ram Ji) अधिनियम 2025 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मनरेगा में किए गए संशोधनों को लेकर कांग्रेस समाज में भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि नरेगा का नाम बदलकर मनरेगा कांग्रेस ने किया, लेकिन गांधीजी के विचारों का सम्मान नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत, खादी और स्वदेशी को सम्मान मिला है।
खंडेलवाल ने बताया कि वीबीजी राम जी के तहत बेरोजगारी भत्ता, भुगतान में देरी पर ब्याज और कृषि कार्यों के लिए श्रम उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि पूर्व की कमियों को दूर कर यह अधिनियम आज की जरूरतों के अनुरूप लाया गया है और इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने कहा कि विकसित गांव से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने जानकारी दी कि योजना के तहत 100 की जगह 125 दिन रोजगार और 9% प्रशासनिक व्यय प्रावधान से निगरानी मजबूत होगी। कार्यशाला में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/patwari-statue-unveiling-sir-fir-indore/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी