BJP के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जीतू पटवारी के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

BJP के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जीतू पटवारी के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया

भोपाल/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और जीतू पटवारी लोगों की मौत पर भी राजनीति कर रहे है। मौत किसी भी कारण से हो, दुःखद होती है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नशामुक्त भारत बनाने के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय मौत जैसे संवेदनशील विषय को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का माध्यम बना रहे हैं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसी भी घटना के दोषियों को कड़ी सजा देती है। जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है। निष्पक्ष जांच कराई जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ भाजपा सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी जो आने वाले दिनों के लिए उदाहरण बनेगा।

नशा मुक्त भारत और मध्यप्रदेश बनाने में सुझाव देने की बजाय राजनीति कर रहे पटवारी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मैं मौतों के कारण पर नहीं जाना चाहता, क्योंकि मौत किसी भी कारण से दुःखद होती है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में भारत को 31 दिसंबर 2029 तक नशे के अवैध कारोबार से मुक्त करने का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्ष 2026 से 2029 तक की समयबद्ध कार्ययोजना भी तैयार की गई है।

नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने, खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई, अंतरराज्यीय समन्वय, युवाओं को नशे से बचाने और नशे की लत से प्रभावित लोगों के उपचार एवं पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान की दिशा और समयसीमा स्पष्ट है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष को यह बताना चाहिए कि वे इस राष्ट्रीय प्रयास को मजबूत करने के लिए क्या सुझाव दे रहे हैं, या उनका उद्देश्य केवल राजनीतिक आरोप लगाना है।

नशा मुक्त भारत का नारा युवाओं के भविष्य व समाज की सुरक्षा से जुड़ा अभियान है

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि जीतू पटवारी को यह समझना चाहिए कि नशामुक्त भारत का संकल्प केवल एक नारा नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा से जुड़ा राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने कहा कि पटवारी को हर घटना पर राजनीतिक आरोप लगाने के बजाय यह भी बताना चाहिए कि नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान को प्रभावी बनाने, युवाओं को जागरूक करने और अवैध कारोबार में शामिल नेटवर्क को तोड़ने के लिए कांग्रेस का ठोस सुझाव क्या है।

जनता को आरोपों की राजनीति नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें अपराधियों को सजा मिले, अवैध कारोबार बंद हो और किसी परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े। जीतू पटवारी आरोपों की राजनीति छोड़कर भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त मध्यप्रदेश और नशामुक्त भारत अभियान को सकारात्मक सहयोग देकर एक अच्छ नागरिक के कर्तव्यों को निभाएं

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

BJP के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जीतू पटवारी के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया | Khabar Digital | Khabar Digital