BJP National Executive New Suchi: नितिन नबीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के नेताओं की एंट्री तय? चेक कीजिए लिस्ट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

BJP National Executive New Suchi: नितिन नबीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के नेताओं की एंट्री तय? चेक कीजिए लिस्ट

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संभावित बदलाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि पार्टी की नई टीम में मध्यप्रदेश के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. खासतौर पर युवा चेहरों को संगठन में आगे लाने की तैयारी दिखाई दे रही है. जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्यप्रदेश से कुछ नए और प्रभावशाली नेताओं को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है.

युवाओं नेता के नाम चर्चा में

पार्टी संगठन इस बार ऐसे नेताओं को प्राथमिकता देना चाहती है जो जमीन स्तर पर मजबूत पकड़ रखते हों और युवाओं के बीच प्रभावशाली छवि रखते हों. बीजेपी का फोकस केवल अनुभव ही नहीं बल्कि नए नेतृत्व को भी अवसर देने पर है ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके. यही वजह है कि मध्यप्रदेश के कई युवा नेताओं के नाम चर्चा में लगातार सामने आ रहे हैं.

बीजेपी का राष्ट्रीय राजनीति में प्रभाव लगातार बढ़ा

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मध्यप्रदेश बीजेपी का राष्ट्रीय राजनीति में प्रभाव लगातार बढ़ा है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण लोकसभा चुनाव में पार्टी का शानदार प्रदर्शन माना जा रहा है. बीजेपी ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर दिया था. इस बड़ी सफलता के बाद अब माना जा रहा है कि राष्ट्रीय संगठन में भी मध्यप्रदेश के नेताओं का कद और प्रभाव बढ़ सकता है.

इन नेताओं की चर्चा तेज

संभावित नामों की बात करें तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वी.डी. शर्मा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. इसके अलावा पूर्व विधायक जीतू जिराती, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार और सांसद संध्या राय के नाम भी चर्चा में हैं. वहीं अनुभवी नेताओं में कैलाश विजयवर्गीय और ओमप्रकाश धुर्वे को भी नई टीम में फिर से अहम जिम्मेदारी मिल सकती है.बीजेपी के भीतर चल रही इन चर्चाओं ने मध्यप्रदेश की राजनीति को नई ऊर्जा दी है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी संगठन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं और इसमें मध्यप्रदेश की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

BJP National Executive New Suchi: नितिन नबीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के नेताओं की एंट्री तय? चेक कीजिए लिस्ट | Khabar Digital | Khabar Digital