MP VD Sharma: MP भाजपा के VD शर्मा की दिल्ली दरबार में एंट्री! मिलेगा महा-पद

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP VD Sharma: MP भाजपा के VD शर्मा की दिल्ली दरबार में एंट्री! मिलेगा महा-पद

MP VD Sharma: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन में लंबे समय से हो रहे इंतजार के बाद फेरबदल और नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार राष्ट्रीय राजनीति में मध्य प्रदेश के नेताओं का दबदबा बेहद मजबूत होने जा रहा है। दिल्ली सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा को केंद्रीय संगठन में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की पटकथा लिखी जा चुकी है।

राष्ट्रीय महामंत्री बनेंगे वीडी!

संगठन के अंदर चल रही चर्चाओं के अनुसार, वीडी शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई कोर टीम में राष्ट्रीय महामंत्री पद से नवाजा जा सकता है। इसके साथ ही राजनैतिक गलियारों में यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि संगठन में बड़ी भूमिका के अलावा उन्हें मोदी कैबिनेट के आगामी विस्तार में केंद्रीय मंत्री के रूप में भी शामिल किया जा सकता है।

एमपी भाजपा के कैप्टन रहे हैं वीडी

वीडी शर्मा की गिनती मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश भर में भाजपा के सबसे कुशल रणनीतिकारों में होती है। ABVP के बैकग्राउंड से निकले वीडी शर्मा को संगठन का भाग्यशाली कप्तान माना जाता है। उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते मध्य प्रदेश भाजपा काफी मजबूत हुई है। विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनावों तक जीत के कई नए रिकॉर्ड कायम किए है। जिसके चलते पीएम मोदी और अमित शाह के बीच उनकी बेहद मजबूत पैठ मानी जाती है। राजनैतिक जानकारों की माने तो भाजपा संगठन में वीडी शर्मा की वफादारी, बेदाग छवि और कद्दावर राजनैतिक हैसियत के चलते कुछ ही दिनों का इंतजार है, जिसके बाद दिल्ली से वीडी शर्मा के नाम की घोषणा की स्क्रिप्ट सामने आ सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP VD Sharma: MP भाजपा के VD शर्मा की दिल्ली दरबार में एंट्री! मिलेगा महा-पद | Khabar Digital | Khabar Digital