MP News: बीजेपी में खलेगी 'भाई साहब' की कमी… 11 मार्च से शुरु होंगे प्रशिक्षण वर्ग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP News: बीजेपी में खलेगी 'भाई साहब' की कमी… 11 मार्च से शुरु होंगे प्रशिक्षण वर्ग

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ बीजेपी आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर माइक्रो प्लानिंग की तरफ आगे बढ़ने वाली है। निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया जाएगा। जिसके लिए 11 मार्च से प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न सत्रों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों में आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

जिला स्तर पर दो रात का होगा प्रशिक्षण वर्ग
बीजेपी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग दो रातों के आयोजित किए जाएंगे, मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों में कार्यकर्ताओं के एक रात रुकना अनिवार्य होगा। इस तरह की ट्रेनिंग देने के पीछे बीजेपी की रणनीति अपने कार्यकर्ताओं में गुटबाजी भुलाकर मेलजोल बढ़ाना शामिल है, ताकि एकजुटता के साथ विपक्ष की चुनौतियों को संगठन के माध्यम से निपटा जा सके।

बीजेपी के आला नेताओं में हुआ मंथन
शुक्रवार को भोपाल में बीजेपी के प्रमुख नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मु्ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी केसी पटेल के समेत क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मौजूद रहे। इसमें जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों के साथ प्रशिक्षण वर्ग के लिए बनाई गई टोलियों के कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्हें जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठाकर काम करने का संदेश दिया गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kanupriya-sattan-joins-congress-indore-bjp-family-political-shift/

आजीवन सहयोग निधि पर भी फोकस
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वो जल्द से जल्द आजीवन सहयोग निधि के कामकाज को भी निपटा लें, ताकि प्रशिक्षण के समय किसी भी तरह का बोझ कार्यकर्ताओं पर ना आए। प्रशिक्षण वर्ग के लिए तैयार की जाने वाली गाइडलाइन को भी आने वक्त में जारी करने की बात कही गई, जिसमें साफ हुआ कि पहले मंडल स्तर पर प्रशिक्षण खत्म होने के बाद अप्रैल माह में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगें।

संगठन मंत्रियों की कमी खलेगी
प्रशिक्षण मतलब संघ की तरह शिविर, बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग भी कुछ इसी तरह से आयोजित किए जाते हैं, जिसमें सबसे अहम भूमिका संगठन महामंत्री की हुआ करती है, लेकिन मध्यप्रदेश में जिला से लेकर, संभाग से लेकर, प्रदेश स्तर तक यह पद खाली है। जिसके चलते अबकी बार 'भाई साहब' कमी खलने वाली है। हालांकि कहा जा रहा है कि इस कमी को पूरा करने के लिए ही संभागीय और जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=j9yPJ7DcUZA
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP News: बीजेपी में खलेगी 'भाई साहब' की कमी… 11 मार्च से शुरु होंगे प्रशिक्षण वर्ग | Khabar Digital | Khabar Digital