MP BJP: सिंधिया के गढ़ में भाजपा ने की बड़ी नियु​क्तियां, देखे किसे मिला पद

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP BJP: सिंधिया के गढ़ में भाजपा ने की बड़ी नियु​क्तियां, देखे किसे मिला पद

MP BJP: मध्यप्रदेश की सबसे हॉट राजनैतिक पिचों में से एक और केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिं​धिया के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी में बड़ी नियुक्तियां की है। भाजपा ग्वालियर महानगर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने मैराथन बैठकों के बाद आखिरकार शहर के कई मंडलों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों के आधिकारिक नामों की सूची जारी कर दी है। इस नई सांगठनिक सूची में जो नाम सबसे ज्यादा राजनैतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है, वह है ग्वालियर भाजपा के वर्तमान महानगर कोषाध्यक्ष अमित जैन का, जिन्हें संगठन ने एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा है।

ग्वालियर दक्षिण में अमित जैन संभालेंगे मोर्चा

बीजेपी में अपनी बेदाग छवि, कुशल प्रबंधन और मजबूत पकड़ के लिए जाना जाने वाले अमित जैन को 17 ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद मंडल का मुख्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। वही पार्टी ने वंदना भूपेन्द्र प्रेमी को सह-प्रभारी की कमान सौंपी है।

क्यों अहम ये नियुक्ति

राजनैतिक जानकारों की माने तो ग्वालियर दक्षिण विधानसभा हमेशा से ही त्रिकोणीय और कड़े मुकाबलों की गवाह रही है। ऐसे में अमित जैन जैसे रणनीतिकार को स्वामी विवेकानंद मंडल की कमान सौंपना यह साफ दर्शाता है कि भाजपा हाईकमान अब निचले स्तर पर किसी भी प्रकार की ढील बरतने के मूड में नहीं है।

मिशन मोड में बीजेपी

ग्वालियर महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया द्वारा जारी इस नई टीम का मुख्य उद्देश्य पार्टी के कोर वोट बैंक को सहेजने के साथ-साथ नए मतदाताओं, खासकर युवाओं के बीच केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में नई सूची के आने के बाद से ही ग्वालियर भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP BJP: सिंधिया के गढ़ में भाजपा ने की बड़ी नियु​क्तियां, देखे किसे मिला पद | Khabar Digital | Khabar Digital