Bihar Election Result: सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रचार वाली सभी सीटों पर जीत… गृहनगर उज्जैन में जश्न का माहौल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Bihar Election Result: सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रचार वाली सभी सीटों पर जीत… गृहनगर उज्जैन में जश्न का माहौल

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन में बिहार विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार उत्सव मनाया। विशेष बात यह रही कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं बिहार में चुनाव प्रचार के लिए गए थे और जिन 21 सीटों पर उन्होंने प्रचार किया था, उन सभी पर भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों ने विजय हासिल की।

टॉवर चौक पर मना जोरदार जश्न
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को टॉवर चौक से लेकर शाहिद पार्क तक रैली निकाली और विजय उत्सव मनाया। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए, मिठाई बांटी गई और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता नाचते नजर आए। पूरे शहर में उत्साह और जश्न का माहौल रहा।

https://khabardigital.com/election/bihar-election-key-seats-results-tejashwi-mithili-khesari-anant-tejpratap/

'भाजपा संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम'
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, डॉ. मोहन यादव की प्रभावशाली प्रचार शैली और भाजपा संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा के सदस्य, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और सभी मंडलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। जुलूस में शहरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Bihar Election Result: सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रचार वाली सभी सीटों पर जीत… गृहनगर उज्जैन में जश्न का माहौल | Khabar Digital | Khabar Digital