MP Election: MP में पंचायत और निकाय चुनाव की सुगबुगाहट, भाजपा ने शुरू की तैयारियां

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Election: MP में पंचायत और निकाय चुनाव की सुगबुगाहट, भाजपा ने शुरू की तैयारियां

MP Election 2027: मध्य प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश बीजेपी में सुगबुगाहट तेज हो गई है। हालांकि चुनाव होने में अभी काफी समय है। लगभग 1 साल का वक्त है, लेकिन बीजेपी ने जमीनी स्तर पर अपनी किलेबंदी शुरू कर दी है। बीजेपी ने प्रदेश के 18 जिलों में अपने स्वयं के जिला कार्यालयों को स्थापित करने का खाका तैयार किया है। हालांकि बीजेपी का उद्देश्य किराए के भवनों में चल रहे जिला कार्यालय को अपने स्वंय के भवनों में शिफ्ट करना है।

स्थापना दिवस भूमिपूजन की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, भाजपा अपने 6 अप्रैल को 46वें स्थापना दिवस के मौके पर 18 जिला कार्यालयों का एक साथ भूमिपूजन करने की योजना बना रही है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने हाल ही में जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक कर इस 'मिशन 2027' की तैयारियों की समीक्षा की है।

हाईटेक होगा भाजपा का ठिकाना?

पार्टी सूत्रों के अनुसार 18 जिलों में बनाए जाने वाले पार्टी कार्यालय हाईटेक होंगे, जिन्हें वार रूम के तौर पर बनाया जाएगा। हर कार्यालय को बनाने में करीब 1.5 से 2.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह कार्यालय 8 हजार से लेकर 12 हजार वर्गफीट से अधिक के क्षेत्रफल में फैला होगा। हर कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, आधुनिक कंप्यूटर लैब, कॉन्फ्रेंस हॉल और मीडिया सेंटर होगा। इसके अलावा जिलाध्यक्ष और सभी मोर्चों के अध्यक्षों के लिए अलग चेंबर, जिला पदाधिकारियों के लिए मीटिंग रूम और बाहरी नेताओं के रुकने के लिए गेस्ट हाउस की सुविधा भी रहेगी।

इन जिलों में बनेंगे कार्यालय

ग्वालियर, इंदौर ग्रामीण, अशोकनगर, अनूपपुर, रतलाम, नीमच, मैहर, भिंड, निवाड़ी, धार ग्रामीण, आगर-मालवा, सीहोर, सीधी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, मंदसौर और मऊगंज। पार्टी ने इन जिलों में स्वयं की जमीन खरीदी है, जबकि कुछ जगहों पर सरकारी लीज पर जमीन ली है।

लक्ष्य 2027 की तैयारी

बीजेपी का लक्ष्य है कि पंचायत और निकाय चुनावों के बिगुल बजने से पहले यानी 2027 तक ये सभी कार्यालय बनकर तैयार हो जाएं। भाजपा का मानना है कि अपना और आधुनिक ठिकाना होने से कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बेहतर होगा और चुनावी रणनीति बनाने में आसानी होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Election: MP में पंचायत और निकाय चुनाव की सुगबुगाहट, भाजपा ने शुरू की तैयारियां | Khabar Digital | Khabar Digital