Bird Flu Alert: बर्ड फ्लू की दस्तक, 5 हजार मुर्गियों की मौत, अलर्ट पर प्रशासन

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Bird Flu Alert: बर्ड फ्लू की दस्तक, 5 हजार मुर्गियों की मौत, अलर्ट पर प्रशासन

Bird Flu Alert: बिलासपुर में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संक्रमण की पुष्टि के साथ ही एक किलोमीटर दायरे को इन्फेक्टेड जोन घोषित कर दिया गया है, जबकि 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले कई वार्डों को सर्विलांस जोन में रखा गया है।

पशु विभाग की लापरवाही

प्रशासन की चेतावनी के बाद भी पशु विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है,जिसमें खमतराई ड्रीम लैंड कॉलोनी में बोरी में भरी लावारिस दो दर्जन से भी अधिक मरी हुई मुर्गियां पाई गई है। हालांकि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इन्फेक्टेड और आसपास के क्षेत्रों में मुर्गी और अंडों की बिक्री, परिवहन के साथ पोल्ट्री से जुड़े सभी कारोबारों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही साफ निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

5 हजार मुर्गियों की मौत

बता दें कि बीते दिनों कोनी स्थित पशुपालन विभाग के कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में करीब 5 हजार मुर्गियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें H5N1 वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद से स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी और नियंत्रण कार्य में जुटी हुई हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। कल ही H5N1 की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर और SSP मौके पर पहुंचे। वही प्रशासन द्वारा अलर्ट करने के बावजूद लोग लापरवाह नजर आ रहे है। जिसका जीता जागता सबूत यह है कि लोग मुर्गियों को मारकर सार्वजनिक स्थलों पर फेंक रहे है जिससे स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी