मध्यप्रदेश आएंगे बीजेपी प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देव... बीजेपी नेताओं से करेंगे खास चर्चा

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

मध्यप्रदेश आएंगे बीजेपी प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देव... बीजेपी नेताओं से करेंगे खास चर्चा

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देव 30 सितंबर को पहली बार भोपाल पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके इस पहले दौरे को लेकर पार्टी संगठन ने कार्यक्रम तय किया है। अपने प्रवास के दौरान देव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

ये रहेगा कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार विप्लव कुमार देव 30 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे भोपाल पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद वे लालघाटी स्थित बूढ़े हनुमान मंदिर और गुफा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर में वे बूथ नंबर 69 की भाजपा कार्यकर्ता मीना जाटव के शास्त्री नगर स्थित निवास पर भोजन करेंगे। यहां से देव पूर्व राज्यपाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री कप्तान सिंह सोलंकी से उनके निवास पर मुलाकात करने जाएंगे। इसके बाद विप्लव देव विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। शाम को उनका भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

‘नरोत्तम’ ने चलाया ब्राह्मणास्त्र!.. कहा – खामोशी को ना समझे कायरता

प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल
विप्लव कुमार देव शाम 5:30 बजे भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़े विषयों और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। दिनभर के कार्यक्रम के बाद रात में देव मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनकी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात होगी।

1 अक्टूबर को पदाधिकारियों और संभाग प्रभारियों से बैठक
भोपाल प्रवास के अगले दिन यानी 1 अक्टूबर को विप्लव कुमार देव प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और संभाग प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों, चुनावी तैयारियों और प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा हो सकती है।

हाल ही में बनाया प्रदेश प्रभारी
विप्लव कुमार देव को हाल ही में मध्यप्रदेश भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका यह पहला भोपाल दौरा होगा। जिसके जरिए वो प्रदेश की नब्ज टटोलेंगे, और उसके परिणाम आने वाले वक्त में देखने को मिल सकते हैं।

अपील - खबर अच्छी लगने पर शेयर जरुर कीजिए

16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत… पुलिस जांच में जुटी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश आएंगे बीजेपी प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देव... बीजेपी नेताओं से करेंगे खास चर्चा | Khabar Digital | Khabar Digital