बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा..मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा..मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन

बिलासपुर/रमाशंकर त्रिपाठी/खबर डिजिटल/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार दोपहर में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। इसमें एक एमईएमयू पैसेंजर ट्रेन का कोच मालगाड़ी पर चढ़ गया। ये हादसा बिलासपुर स्टेशन के पास शाम को लगभग चार बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, इस टक्कर में 6 यात्रियों की मौत हुई है और 12 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि पैसेंजर ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के ऊपर ही चढ़ गया था। रेलवे के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद ही राहत और बचाव काम शुरू हो गया था। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

गंभीर घटना की होगी जांच

रेलवे का कहना है कि, घटना के कारणों की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है और तकनीकी विशेषज्ञ मौके गए हैं। स्टेशन के आसपास रेल यातायात कुछ वक्त के लिए प्रभावित हुआ था, लेकिन फिर स्थिति नॉर्मल करने का प्रयास किए गए। वहीं एक्सीडेंट इतना भयानक था कि अभी रूट पर काम हो रहा है। साथ ही कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है, या तो रूट चेंज किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें।

रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर किया जारी

चंपा जंक्शन हेल्पलाइन नंबर- 808595652
रायगढ़ हेल्पलाइन नंबर- 975248560
पेंड्रा रोड हेल्पलाइन नंबर- 8294730162
दुर्घटना स्थल पर उपलब्ध कराया गया हेल्पलाइन नंबर-9752485499, 8602007202

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/unique-initiative-by-police-helmet-wearing-riders-honored-with-garlands/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी