Bilaspur High Court: बच्चों की भविष्य की चिंता, रविवार को भी खुला बिलासपुर हाईकोर्ट

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Bilaspur High Court: बच्चों की भविष्य की चिंता, रविवार को भी खुला बिलासपुर हाईकोर्ट

Bilaspur High Court: शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत गरीब बच्चों के दाखिले में हो रही लापरवाही पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को कोर्ट की छुट्टी होने के बावजूद, मामले की गंभीरता को देखते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिविजन बेंच ने स्पेशल डिविजन बेंच लगाई ओर मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। स्पेशल बेंच ने हरिभूमि में छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए चिंता जताई कि प्रदेश में 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक हजारों गरीब बच्चों के आवेदनों की जांच तक नहीं हो पाई है।

आंकड़ों के मुताबिक, राज्य भर से प्राप्त कुल 38,438 आवेदनों में से केवल 23,766 (62%) का ही सत्यापन हो सका है। शेष 16,000 से अधिक आवेदन अब भी लंबित हैं। कई जिलों में तो सत्यापन की स्थिति 10% से भी कम है। सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने पंजीकरण और नोडल सत्यापन के लिए 16 फरवरी से 31 मार्च तक का समय तय किया था। समय सीमा बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है।

नोडल प्राचार्यों के स्तर पर सत्यापन की धीमी गति के कारण पूरी प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। 13 से 17 अप्रैल के बीच लॉटरी के जरिए स्कूलों का आवंटन होना है, जिसमें अब देरी की आशंका है। हाईकोर्ट ने इस स्थिति को बेहद गंभीर माना है। कोर्ट ने कहा कि सत्यापन में देरी से अभिभावकों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जो उनके लिए बड़ी परेशानी का सबब है। अदालत ने स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव को इस खबर पर स्थिति स्पष्ट करने और अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी के साथ नया हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है।

हालांकि यह जनहित याचिका (PIL) पहले से ही 8 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध थी, लेकिन बच्चों के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे को देखते हुए कोर्ट ने 4 दिन पहले ही विशेष सुनवाई की। अब इस मामले की अगली विस्तृत सुनवाई 8 अप्रैल 2026 को होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Bilaspur High Court: बच्चों की भविष्य की चिंता, रविवार को भी खुला बिलासपुर हाईकोर्ट | Khabar Digital | Khabar Digital