बिजली आपूर्ति और सुधार कार्य के लिए तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे 1 हजार 800 से अधिक बिजली कर्मचारी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बिजली आपूर्ति और सुधार कार्य के लिए तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे 1 हजार 800 से अधिक बिजली कर्मचारी

भोपाल, जगमग दीपावली के लिए मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हर घर, दुकान, प्रतिष्ठान एवं व्यपारिक केन्द्रों को रोशनी के हर संभव प्रयास किए हैं। कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के कमिश्नरी जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थाई शिकायत निवारण केन्द्र खोले हैं।

वहीं भोपाल शहर में शिकायत निवारण के लिए लगभग 1,880 कार्मिकों की ड्यूटी चौबीसों घंटे शिकायत निवारण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगाई गई हैं। यह टीमें एफओसी वाहन, सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक विद्युत सामग्री/उपकरणों के साथ तीन शिफ्टों में उपभोक्ता शिकायतों का निराकरण करने के साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि भोपाल शहर के पूर्व संभाग, पश्चिम संभाग, उत्तर संभाग, दक्षिण संभाग एवं कोलार संभाग अंतर्गत आने वाले सभी 27 जोन/वितरण केन्दों सहित सभी 33/11 उपकेन्द्रों पर कार्मिकों की विशेष टीमें दीपावली पर्व के दौरान निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 6 नवम्बर से 9 नवम्बर तक विशेष व्यवस्था के तहत कार्य करेंगी। कंपनी ने भोपाल शहर में तैनात सभी टीमों को विद्युत सुधार और एफओसी की सुचारू व्यवस्था के लिए वाहन एवं सुरक्षा उपकरण सहित सभी साजों-सामान उपलब्ध कराया है।

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि यदि उनकी घर की बिजली में अवरोध हो तो कंपनी के कॉल सेंटर के नंबर 1912, उपाय (UPAY) एप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं अथवा व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 0755-2551222 पर भी शिकायत भेज सकते हैं।

इसके लिए कंपनी के कॉल सेंटर को भी पूरी तरह से मुस्तैद कर दिया गया है और कॉल सेंटर में प्रत्येक कॉल रिसीव करने का इंतजाम किया है। कॉल सेंटर में एक जूनियर इंजीनियर की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगा दी गई है। कंपनी ने उपाय (UPAY) एप से भी शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था की है और उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि उपाय एप के माध्यम से एफओसी (विद्युत व्यवधान) की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा की दृष्टि से भोपाल शहर के सभी संभाग अंतर्गत दीपावली के दौरान विशेष रूप से तैनात की गई बिजली कंपनी की टीम की जानकारी को https://portal.mpcz.in के होम पेज पर भी दीपावली ड्यूटी चार्ट के नाम से देखा जा सकता है।

राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रमुख सचिव, ऊर्जा श्री मनीष सिंह, एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक श्री विशेष गढ़पाले एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने बिजली उपभोक्ताओं को दीप पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश