Bihar Election Result 2025: बिहार में 26 सीटों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया चुनाव प्रचार, अब सबकी निगाहें नतीजों पर..

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Bihar Election Result 2025: बिहार में 26 सीटों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया चुनाव प्रचार, अब सबकी निगाहें नतीजों पर..

भोपाल/ खबर डिजिटल/ Bihar Election Result 2025 बिहार चुनाव परिणाम को लेकर अब सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला दोपहर दो बजे तक काफी हद तक साफ हो जाएगा। हालांकि, स्पष्ट और आधिकारिक जानकारी बिहार चुनाव आयोग द्वारा शाम तक जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिष्ठा दांव पर

MP CM Mohan Yadav Impact on BJP Politics इस बार बिहार की सियासत में एक बार फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ‘यादव फैक्टर’ चर्चा में है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि यह चुनाव बताएगा कि डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय स्तर पर कितने प्रभावशाली हैं। पहले उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भी बीजेपी ने मोहन यादव के ‘यादव’ होने का दांव खेला था, लेकिन उस समय उनका मुख्यमंत्री पद संभालने का कार्यकाल बहुत कम था, इसलिए प्रभाव सीमित रहा।

अब बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी मानी जा रही है। इस बार उन्होंने बिहार की 26 विधानसभा सीटों पर जाकर जोरदार प्रचार किया था। अब नतीजों से ही साफ होगा कि जिन सीटों पर उन्होंने प्रचार किया, वहां बीजेपी को कितना लाभ हुआ।

Election News: बिहार में CM Mohan Yadav को चुनाव प्रचार से रोकने का विपक्ष ने किया बड़ा षड़यंत्र - Khabar Digital

मध्यप्रदेश बीजेपी की आगामी सियासत की दिशा

एक बात तो निश्चित है इस चुनाव के नतीजे न केवल डॉ. मोहन यादव CM Mohan Yadav की राजनीतिक स्थिति को मजबूत या कमजोर करेंगे, बल्कि मध्यप्रदेश बीजेपी की आगामी सियासत की दिशा भी तय कर सकते हैं, क्योंकि वर्तमान में प्रदेश की राजनीति में कई समीकरण अस्थिर माने जा रहे हैं। बिहार चुनाव परिणाम को लेकर अब सबकी निगाहें टकटकी लगाएं देख रहीं हैं। बिहार में किसकी बनेगी सरकार...

राजनीति के जानकारों का कहना है

बिहार में ओबीसी वोटर्स पर यादव इफेक्ट बड़ा असर डाल सकता है। बिहार में लगभग 36% पिछड़ा वर्ग वोटर हैं, जिनमें से 14% से ज्यादा यादव मतदाता हैं। ऐसे में एक ‘यादव मुख्यमंत्री’ का प्रचार में उतरना बीजेपी के लिए रणनीतिक रूप से अहम कदम माना जा रहा है। केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन के कई रणनीतिकार भी बिहार चुनाव के दौरान सक्रिय रहे। सूत्रों के मुताबिक, बूथ प्रबंधन से लेकर प्रचार रणनीति तक में एमपी के अनुभवी नेताओं की भूमिका अहम रही।

इन सीटों पर मोहन यादव ने किया चुनाव प्रचार

बिहार विधानसभा की 26 सीटों पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चुनाव प्रचार किया है। इनमें पटना शहरी क्षेत्र में आने वाली कुम्हरार, पटना ग्रामीण की सीट बिक्रम हिसुआ, गया शहर, बगहा, सिक्ता, सहरसा, कटोरिया, अलमनगर, नाथनगर, दिघा, मानेर, फुलपारस, फतुहा, बांकीपुर मधेपुरा, बिसफी, वजीरगंज, बेलहार, पिपरा, बोधगया, ढाका, चिरैया नरकटिया, मोतीहारी और सीतामढ़ी शामिल हैं। अब सबकी निगाहें बिहार चुनाव के परिणाम पर..

बिहार चुनाव प्रचार में छा गये CM मोहन यादव, बोले - महा-गठबंधन नहीं.. महा-ठगबंधन है - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Bihar Election Result 2025: बिहार में 26 सीटों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया चुनाव प्रचार, अब सबकी निगाहें नतीजों पर.. | Khabar Digital | Khabar Digital