Khabar Digital की खबर का असर: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार पर हुई कार्रवाई, नोटिस जारी...

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

Khabar Digital की खबर का असर: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार पर हुई कार्रवाई, नोटिस जारी...

सिवनी/खबर डिजिटल/ विशाल भारद्वाज/ कान्हीवाड़ा/कलारबाकी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़क को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (MPRRDA) ने म.प्र. जल निगम को नोटिस जारी किया है। मामले में बिना अनुमति रोड कटिंग किए जाने पर FIR दर्ज कराने और वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जारी पत्र के अनुसार विकासखंड सिवनी अंतर्गत बंडोल-कलारबांकी से कान्हीवाड़ा मार्ग पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जल निगम द्वारा पाइपलाइन कार्य के लिए सड़क को खोदा गया, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि काली मंदिर सुकतरा गांव के पास सड़क की सतह पर गड्ढा खोद दिए जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा था।

खबर डिजिटल की खबर के बाद विभाग ने एक्शन लेते हुए MPRRDA के महाप्रबंधक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि भविष्य में सड़क कटिंग के लिए विभागीय अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति सड़क खोदने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(3) एवं 326(B) के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पत्र में जल निगम को निर्देश दिए गए हैं कि क्षतिग्रस्त सड़क का मानक अनुसार तत्काल सुधार एवं पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि मार्ग सुरक्षित बना रहे। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

ये था पूरा मामला

कान्हीवाड़ा/कलारबाकी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क को L&T विभाग की लापरवाही के चलते कान्हीवाड़ा-कलारबाकी मार्ग पर स्थित ड्यूटी गांव के काली मंदिर के सामने सड़क के बीचों-बीच एक विशालकाय गड्ढा खोद दिया गया था, जिससे क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था खबर डिजिटल ने प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया। मिली जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा ड्यूटी गांव के पास काली मंदिर जैसी व्यस्त जगह पर लगभग 6/6 फीट का गहरा गड्ढाखोदा गया था। कार्य पूरा होने के बाद विभाग ने इसे नियमानुसार पक्का करने के बजाय केवल मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Khabar Digital की खबर का असर: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार पर हुई कार्रवाई, नोटिस जारी... | Khabar Digital | Khabar Digital