झाबुआ में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, आपूर्ति अधिकारी व सहायक सेल्समैन 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

झाबुआ में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, आपूर्ति अधिकारी व सहायक सेल्समैन 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ झाबुआ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर लोकायुक्त इंदौर की टीम ने गुरुवार को जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय झाबुआ में ट्रैप कार्रवाई करते हुए प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी आशीष आजाद और सहायक सेल्समैन जितेन्द्र नायक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नेगड़िया पोस्ट अंतरवेलिया निवासी मनोज ताहेड़ शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन का काम करता था। 19 सितंबर को जिला आपूर्ति अधिकारी ने बिना पूर्व सूचना उसके दुकान संचालन का निलंबन कर दिया और इसे किसी अन्य स्वयं सहायता समूह की दुकान में संचालन कर दिया। इससे परेशान होकर ताहेड़ उसी दिन कलेक्टर कार्यालय स्थित खाद्य विभाग पहुंचा, जहां सहायक सेल्समैन जितेन्द्र नायक से उसकी मुलाकात हुई।नायक ने उससे कहा कि वह उसका दुकान निलंबन हटा देगा और एफआईआर भी नहीं होने देगा, लेकिन इसके लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को "खर्चापानी" देना पड़ेगा।

ताहेड़ के पूछने पर नायक ने कुछ देर बाद लौटकर बताया कि उसने पीजी ग्राउंड पर आशीष आजाद से बात कर ली है और इस काम के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई है। जब ताहेड़ ने कहा कि वह सीधे अधिकारी से मिलना चाहता है, तो नायक ने साफ कह दिया कि “साहब नहीं मिलेंगे, जो बात है मुझसे करो।” इसके बाद पीड़ित ने इस-demand की लिखित शिकायत 21 सितंबर को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को की।

शिकायत की सत्यता जांचने के बाद आज 25 सितंबर को लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर दोनों भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़ने की योजना बनाई। तय रकम में से 50 हजार रुपये की पहली किस्त जैसे ही आरोपी नायक और जिला आपूर्ति अधिकारी आशीष आजाद ने मिलकर ली, लोकायुक्त का ट्रैपदल दबिश देकर दफ्तर में ही दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई में निरीक्षक रेनू अग्रवाल, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक पवन पटोरिया, मनीष माथुर, आशीष आर्य और कृष्णा अहिरवार शामिल रहे।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 और धारा 61(2) भारतीय दंड संहिता 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। झाबुआ में सरकारी राशन व्यवस्था और आपूर्ति विभाग से जुड़े इस बड़े खुलासे ने आमजन में खलबली मचा दी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी