लखनादौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 86 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

लखनादौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 86 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

लखनादौन/खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ 27 मई को सिवनी जिले की लखनादौन पुलिस Lakhnadon Police ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 86.600 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार सहित कुल 51 लाख 30 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान लखनादौन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 49 C 3251 में भारी मात्रा में गांजा नागपुर से भोपाल की ओर ले जाया जा रहा है।सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी के नेतृत्व में थाना लखनादौन एवं थाना छपारा की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने बम्होड़ी ब्रिज के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया गया और सीट के नीचे बने गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा था गांजा वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को सीट के नीचे बनाए गए विशेष गुप्त चेंबर से 15 पैकेट गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन 86.600 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जाकिर मिया पिता पीर मिया उम्र 58 वर्ष एवं कमल जाटव पिता दौलतराम जाटव उम्र 41 वर्ष निवासी भोपाल बताए।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना लखनादौन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में गांजा तस्करी के नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है।पुलिस के अनुसार जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 43 लाख 30 हजार रुपये तथा स्विफ्ट डिजायर कार की कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है।

कुल जब्त मशरूका की कीमत 51 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।इन पुलिस अधिकारियों की रही अहम भूमिका पूरी कार्रवाई में एसडीओपी लखनादौन श्री अपूर्व भलावी, थाना प्रभारी लखनादौन निरीक्षक के.पी. धुर्वे, थाना प्रभारी छपारा श्री खैमेन्द्र जैतवार सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।सिवनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

लखनादौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 86 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital