भोपाल के गुलाब गार्डन में राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भोपाल के गुलाब गार्डन में राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

भोपाल/ परवेज खान/ खबर डिजिटल/ कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर राजधानी भोपाल के लिंक रोड नंबर–1 स्थित शासकीय गुलाब उद्यान में राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी उपस्थित रहे। समारोह स्थल पर रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक क्यारियों और कलात्मक सजावट ने उत्सव जैसा वातावरण बना दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न देशी-विदेशी पुष्प प्रजातियों, सजावटी पौधों और बागवानी नवाचारों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुष्प उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। प्रदेश में लगभग 40 हजार किसान 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फूलों की खेती कर रहे हैं। सरकार अनुदान, भावांतर भुगतान और आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पुष्प खेती में देश में दूसरे स्थान पर है तथा यहां के फूल पेरिस और इंग्लैंड तक निर्यात हो रहे हैं।

उद्यानिकी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभाग नवाचारों को बढ़ावा दे रहा है और किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री, प्रशिक्षण तथा बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदर्शनी में गुलाब, गेंदा, ग्लैडियोलस, जरबेरा, डहलिया सहित कई आकर्षक प्रजातियां केंद्र में रहीं। टेरेस गार्डन, किचन गार्डन और शहरी बागवानी मॉडल ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

बड़ी संख्या में किसान, विद्यार्थी और प्रकृति प्रेमी प्रदर्शनी में पहुंचे। यह आयोजन कृषि विविधीकरण, पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दे रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/alirajpur-pm-dhan-dhanya-krishi-yojana-nodal-visit/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

भोपाल के गुलाब गार्डन में राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर | Khabar Digital | Khabar Digital