Bhopal Special Train: MP के भोपाल, बीना और इटारसी के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Bhopal Special Train: MP के भोपाल, बीना और इटारसी के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात

Bhopal Special Train: समर सीजन में रेल यात्रियों की भारी भीड़ और वेटिंग लिस्ट की समस्या को कम करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बनारस से हडपसर (पुणे) के बीच अमृत भारत रैक वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के भोपाल रेल मंडल के कई स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यूपी और महाराष्ट्र की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

28 अप्रैल से होगी शुरू

गाड़ी संख्या 02531 बनारस–हडपसर स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार, 28 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 22 कोच के अमृत भारत रैक के साथ चलेगी।

एमपी में आपके स्टेशन पर कब पहुँचेगी?

यह ट्रेन बनारस से चलकर मध्य प्रदेश के बीना स्टेशन पर सुबह 05:15 बजे, रानी कमलापति स्टेशन पर सुबह 07:35 बजे, नर्मदापुरम स्टेशन पर सुबह 08:50 बजे, इटारसी स्टेशन पर सुबह 09:25 बजे, हरदा स्टेशन पर सुबह 10:20 बजे और एमपी में खंडवा आखिरी स्टॉप रहेगी। जिसके बाद यहां से ट्रेन महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।

ट्रेन की खासियत और रूट

इस ट्रेन में कुल 22 आरामदायक और आधुनिक कोच होंगे। एमपी के बाद यह ट्रेन भुसावल, जलगांव, मनमाड़, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए हडपसर पहुंचेगी। बनारस से यह ट्रेन हर मंगलवार की शाम 04:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 12:55 बजे हडपसर पहुंचेगी।

भीड़ से मिलेगी मुक्ति

गर्मी की छुट्टियों में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों का दबाव काफी बढ़ गया है। इस स्पेशल ट्रेन के चलने से भोपाल और इटारसी के यात्रियों को न केवल कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी, बल्कि यात्रा भी आरामदायक और आधुनिक होगी। ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Bhopal Special Train: MP के भोपाल, बीना और इटारसी के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात | Khabar Digital | Khabar Digital