डेस्क। भोपाल में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को दो एसडीएम के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार बैरसिया के एसडीएम आशुतोष शर्मा को अब गोविंदपुरा अनुभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर शिवांगी बघेल को बैरसिया का नया एसडीएम बनाया गया है।
करीब दो साल तक बैरसिया में पदस्थ रहने के दौरान आशुतोष शर्मा ने कई नए प्रयोग और प्रशासनिक पहल कीं। उनके काम को देखते हुए उन्हें अब गोविंदपुरा जैसे अहम अनुभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
गोविंदपुरा में लंबे समय से था अतिरिक्त प्रभार
गोविंदपुरा एसडीएम रहे भुवन गुप्ता का 15 जून को नगर निगम में तबादला हो गया था। इसके बाद एमपी नगर एसडीएम एलके खरे को गोविंदपुरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। अब नए आदेश के बाद आशुतोष शर्मा नियमित रूप से गोविंदपुरा एसडीएम का कार्यभार संभालेंगे।

एलके खरे का भी हो चुका है तबादला
एलके खरे का हाल ही में अपर कलेक्टर पद पर प्रमोशन और तबादला हो चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही वर्तमान जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त किया जा सकता है। इसी वजह से गोविंदपुरा में नियमित एसडीएम की नियुक्ति की गई है।
भोपाल में अब यह रहेगी एसडीएम की नई जिम्मेदारी
कलेक्टर के आदेश के बाद भोपाल जिले में अलग-अलग अनुभागों की जिम्मेदारी इस प्रकार रहेगी।
- हुजूर – विनोद सोनकिया
- टीटी नगर – अर्चना शर्मा
- एमपी नगर – एलके खरे
- शहर वृत्त – दीपक पांडे
- कोलार – पीसी पांडे
- बैरागढ़ वृत्त – रवीश कुमार श्रीवास्तव
- बैरसिया – शिवांगी बघेल
- गोविंदपुरा – आशुतोष शर्मा
ये खबर भी पढ़ें..







