Bhopal Railway Ticket Booking: अब जनरल टिकट लेना होगा आसान, 29 स्टेशनों पर मिलेंगे बुकिंग एजेंट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Bhopal Railway Ticket Booking: अब जनरल टिकट लेना होगा आसान, 29 स्टेशनों पर मिलेंगे बुकिंग एजेंट

यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए भोपाल रेल मंडल ने एक नई पहल शुरू की है. रेलवे ने 29 स्टेशनों पर जनरल टिकट बिक्री के लिए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट नियुक्त करने का फैसला लिया है. इसका सबसे बड़ा फायदा उन यात्रियों को मिलेगा जिन्हें ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट निकालने में परेशानी होती है. खासकर बुजुर्ग, ग्रामीण इलाकों से आने वाले यात्री और कम पढ़े-लिखे लोग मशीन की प्रक्रिया समझ नहीं पाते, जिससे उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

एजेंट स्टेशन काटेंगे जनरल टिकट

रेलवे की नई व्यवस्था के तहत चयनित एजेंट स्टेशन पर मौजूद काउंटर से कंप्यूटराइज्ड सिस्टम के जरिए यात्रियों को जनरल टिकट जारी करेंगे. इससे टिकट लेने की प्रक्रिया आसान होगी और यात्रियों का समय भी बचेगा. रेलवे का मानना है कि इससे छोटे और मध्यम श्रेणी के स्टेशनों पर टिकट वितरण व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत होगी.

इतने स्टेशन पर मौजूद होगी सुविधा

यह सुविधा भोपाल मंडल के कुल 29 स्टेशनों पर लागू की जाएगी. इनमें एनएसजी-4, एनएसजी-5 और एनएसजी-6 श्रेणी के स्टेशन शामिल हैं. शिवपुरी स्टेशन एनएसजी-4 श्रेणी में आता है, जहां एजेंट की नियुक्ति एक साल के लिए की जाएगी. वहीं बाकी 28 स्टेशनों पर यह व्यवस्था तीन साल के अनुबंध के आधार पर लागू होगी. जिन स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू की जाएगी उनमें मंडीदीप, बुदनी, राजगढ़, ओबैदुल्ला गंज, दीवानगंज, ब्यावरा, गुलाबगंज, सेमरखेड़ी, सुरगांव बनजारी और सुखी सेवनिया जैसे स्टेशन शामिल हैं.

चयनित एजेंट को मिलेगा अलग काउंटर

चयनित एजेंट को स्टेशन परिसर में अलग काउंटर उपलब्ध कराया जाएगा. यहां कंप्यूटर सिस्टम की मदद से तुरंत टिकट जारी किए जाएंगे. रेलवे एजेंट को प्रत्येक टिकट पर कमीशन भी देगा. पूरी व्यवस्था आउटसोर्सिंग मॉडल पर आधारित होगी और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

यात्रियों को होंगे फायदे

इस फैसले से यात्रियों को कई तरह के फायदे मिलेंगे. छोटे स्टेशनों पर भी आसानी से टिकट मिल सकेगा. टिकट काउंटरों पर भीड़ कम होगी और लंबी लाइन से राहत मिलेगी. कंप्यूटर से टिकट बनने के कारण प्रक्रिया तेज होगी और यात्रा करना पहले से ज्यादा सुविधाजनक बन जाएगा. भोपाल मंडल के पीआरओ ग्रेसियस नाजरथ के अनुसार रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और टिकट वितरण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी