भोपाल/ खबर डिजिटल/ थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गुम हुए मोबाइलों के आवेदकों द्वारा थाने पर मोबाइल गुमने के संबंध में आवेदन पेश किया उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस साइबर पोर्टल CEIR पर सर्चिंग हेतु डाला गया सर्चिंग के दौरान थाना कमला की साइबर टीम के द्वारा उक्त गुम हुए मोबाइलों के अपडेट जानकारी प्राप्त कर विभिन्न नंबरों को ट्रैक कर 45 मोबाइल फोन बरामद किए गये हैं ।
भोपाल शहर में संपत्ति संबंधी अपराध पर नियंत्रण रखने के मामलों में CEIR पोर्टल के माध्यम से शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने व मोबाईल झपटमारी जैसे अपराधों की रोकथाम व अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल अवधेश गोस्वामी द्वारा समुचित दिशा निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-1, नगरीय पुलिस भोपाल शशांक सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल रश्मि दुबे अग्रवाल, सहायक पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस टीटी नगर अंकिता खातरकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना कमला भोपाल निरीक्षक निरूपा पाण्डेय के नेतृत्व में थाना कमला नगर द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से 45 मोबाइल फोन कीमती 8 लाख 50 हजार बरामद करने में सफलता अर्जित की है ।







