Sunday Special News: भोपाल में वाजिब दाम पर भोजन का स्थान…. जहांगीराबाद का 'ओम विराज भोजनालय'

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Sunday Special News: भोपाल में वाजिब दाम पर भोजन का स्थान…. जहांगीराबाद का 'ओम विराज भोजनालय'

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ एक व्यक्ति ने किसी से पूछा कि मैं बाहर से आया हूं, मेरे पास रुपये थोड़े कम है, इतने में सस्ता और अच्छा भोजन कहां मिल जाएगा। तभी सामने वाले ने उसे कहा कि जहांगीराबाद के अहीर मोहल्ला में एक भोजनालय है, ओम विराज के नाम से वहां पर मात्र 60 रुपये में थाली मिल जाएगी, जिसमें तुम्हे घर जैसा टेस्ट मिलेगा, और खिलाने वाले भी बहुत सज्जनता से भरपूर व्यक्ति, तो ऐसे में वो व्यक्ति तत्काल वहां के लिए निकल गया। दरअसल वो व्यक्ति मंत्रालय में अपना काम कराने आया था, जिसने इस भोजनालय का भोजन करके काफी आनंद पाया। जीहां आज की रविवारीय खास खबर में ये वाक्या ही साथ में साझा कर रहे हैं , जोकि सस्ते और स्वादिष्ट वो भी कम रेट में अलग-अलग डिश के चाहने वालों के लिए।

कम रेट में मिल जाएगी थाली
'ओम विराज भोजनालय' भोजनालय पर महज 60 रुपये में थाली उपलब्ध है, जिसमें दो सब्जियां, दाल-चावल, 6 रोटी, सलाद, चटनी, रायता दिया जाता है, जोकि एक व्यक्ति का पेट भरने के लिए काफी मुफीद है। वहीं स्पेशल थाली भी उपलब्ध है, जिसमें पनीर की सब्जी के साथ पिछली थाली के अनुसार ही चीजें रहती है। इसी तरह अन्य व्यंजनों की भी लंबी श्रृंखला आपको देखने को मिल जाएगी। जिसका आनंद सालों से लोग उठा रहे हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-6-number-chaupati-famous-street-food-hub/

अन्य व्यंजनों की भी श्रृंखला
इस भोजनालय पर वेज और नॉनवेज दोनों ही प्रकार की डिशेश मिल जाते हैं। जिसमें रोटी की वैरायटियों के बाद और अलग-अलग तरह के पराठों के साथ आलू की कई तरह की मनपंसद डिशेश भी मिल जाती है। जिनमें आलू मटर, आलू गोभी, आलू टमाटर, आलू पालक, आलू बैंगन, आलू शिमला, आलू गोभी शामिल है। यहां की सेंव टमाटर पूरी एरिया में प्रसिद्ध है। इसी तरह अन्य जगहों पर मिलने वाली पनीर की भी कई तरह की डिशेश यहां चखने को मिल जाएगी। जिनमें पनीर कोरमा, पनीर भुर्जी, पनीर पटियाला, पनीर कोल्हापुरी, बटर पनीर समेत अन्य डिशेश आती है। इसी तरह नॉनवेज में अंडा करी जोकि मात्र 30 रुपये की आती है। वहीं चिकन कोरमा, बटर चिकन, चिकन रोस्ट, काली मिर्च चिकन, चिकन पटियाला समेत कई वैरियटी की डिशेश यहां मिल जाएगी। इसी तरह मटन और मछली की कई वैरायटी के पकवान यहां उपलब्ध है।

भोजनालय संचालक हैं जितेंद्र यादव
भोजनालय के संचालक जितेंद्र यादव बताते हैं कि इसकी शुरुआत उनके पिताजी ने की थी, जिसे वो चार भाई मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं। चारों भाई दिनभर भोजनालय के कामकाज को देखते हैं। बाजार से साफ-सुथरी सब्जियां चुनकर लाते हैं, ताकि कम दाम में भी वो लोगों को अच्छा भोजन उपलब्ध करा सके। उनका कहना है कि उनके पिताजी की प्रेरणा थी कि लोगों को कम पैसों में अच्छा खाना कैसे उपलब्ध कराया जाए, उसी को वो आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Sunday Special News: भोपाल में वाजिब दाम पर भोजन का स्थान…. जहांगीराबाद का 'ओम विराज भोजनालय' | Khabar Digital | Khabar Digital