मॉडल की संदिग्ध मौत में 'लव जिहाद' का पेंच… मुस्लिम बॉयफ्रेंड अब तक फरार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मॉडल की संदिग्ध मौत में 'लव जिहाद' का पेंच… मुस्लिम बॉयफ्रेंड अब तक फरार

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल में एक बार फिर मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध मौत के मामले में लव जिहाद का आरोप लगाया जा रहा है। 27 साल की मॉडल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका का मुस्लिम बॉयफ्रेंड सोमवार की सुबह उसे भैंसाखेड़ी के एक अस्पताल में छोड़कर भाग गया। वहीं डॉक्टरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवती के प्राइवेट पार्ट सहित कंधे और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं।

सोशल मीडिया पर खुशबू के कई फोटो मौजूद
मॉडल खुशबू अहिरवार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। इंस्टाग्राम पर उसका 'डायमंड गर्ल' नाम से अकाउंट है, जिस पर वो मॉडलिंग के फोटो अपलोड किया करती थी। उसके लगभग 12 हजार फॉलोअर्स हैं।

कासिम के साथ लिव इन में रहती थी खुशबू
पुलिस के मुताबिक खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा कासिम नाम के युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहा करती थी। जिसके बारे में घरवालों का कहना है कि उनको इसकी जानकारी नहीं थी। बहन का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उसे फोन पर कासिम के बारे में खुशबू ने बताया था।

मंडी बामोरा की रहने वाली थी खुशबू
खुशबू ने 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था, लेकिन पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग करने लगी थी। वो पार्ट टाइम जॉब भी करती थी। तीन साल से भोपाल में रह रही खुशबू कई लोकल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/amarpatan-toxic-gas-leak-illegal-chemical-factory-maihar/

घरवालों ने कासिम पर लगाया आरोप
खुशबू की मां ने कहा कि तीन दिन पहले कासिम का कॉल आया था, उसने कहा था कि मैं मुसलमान हूं, लेकिन आपकी बेटी मेरे साथ है। आप फिक्र मत करो। मैं उसे साथ लेकर उज्जैन जा रहा हूं। बाद में जानकारी मिली कि रास्ते में बेटी की तबीयत बिगड़ी तो कासिम ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। बेटी को बेसुध देखने के बाद वह भाग गया। हमें इंसाफ चाहिए, बेटी की हत्या करने वाले को सख्त सजा मिलना चाहिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मॉडल की संदिग्ध मौत में 'लव जिहाद' का पेंच… मुस्लिम बॉयफ्रेंड अब तक फरार | Khabar Digital | Khabar Digital