भोपाल मेट्रो में यात्रियों के लिए टिकट लेने का तरीका अब बदलने जा रहा है. सोमवार से ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू किया जा रहा है. इसके बाद यात्रियों को काउंटर पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे क्यूआर कोड स्कैन करके या मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे. फिलहाल यात्रियों की संख्या कम है, लेकिन कॉरपोरेशन को उम्मीद है कि आने वाले समय में इसमें बढ़ोतरी होगी.
भोपाल मेट्रों में हुआ बदलाव
मेट्रो को भविष्य में शहर के आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बनाने की तैयारी है. अभी एम्स से सुभाष नगर तक करीब 7 किलोमीटर के हिस्से में मेट्रो चल रही है. फिलहाल इसका संचालन दिन में करीब पांच घंटे के लिए हो रहा है, जो सुबह लगभग 11 बजे शुरू होकर शाम करीब सवा चार बजे तक चलता है. डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों को कुछ खास छूट भी दी जाएगी. मेट्रो वॉलेट में डाली गई राशि का इस्तेमाल सिर्फ टिकट खरीदने के लिए ही किया जा सकेगा और इसे वापस नहीं लिया जा सकेगा.
राउंड ट्रिप में होगी बचत
राउंड ट्रिप यानी आने-जाने का टिकट एक साथ लेने पर कुल किराए में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों को फायदा होगा. वहीं समूह में सफर करने वालों के लिए भी राहत है. 8 से 40 लोगों के समूह को एक साथ टिकट लेने पर 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. इसके अलावा मेट्रो ऐप के वॉलेट को रिचार्ज करने पर 8 से 15 प्रतिशत तक का अतिरिक्त लाभ भी दिया जाएगा.
तेजी से चल रहा है मेट्रो का काम
मेट्रो प्रोजेक्ट के विस्तार पर भी तेजी से काम चल रहा है. भदभदा से रत्नागिरी तक बनने वाली लाइन में पिपलानी से जेके रोड के बीच पहला स्लैब डालने की तैयारी पूरी हो चुकी है. करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से में यह काम किया जाएगा और अगले कुछ महीनों में इसे आगे बढ़ाया जाएगा. भदभदा से डिपो चौराहा तक पिलर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है, जहां इस साल के अंत तक स्लैब का काम शुरू होने की योजना है.
कब तक खत्म होगा काम
ब्लू लाइन के काम को 2027 तक करीब 80 प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. जिस तरह ऑरेंज लाइन पर एम्स से सुभाष नगर के बीच मेट्रो शुरू की गई, उसी तरह ब्लू लाइन में रत्नागिरी तिराहा से ऐशबाग तक संचालन शुरू करने की योजना है. नई समयसीमा के अनुसार दोनों लाइनों का काम 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, हालांकि मेट्रो कॉरपोरेशन इसे 2027-28 तक पूरा करने की कोशिश कर रहा है.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम







