Bhopal Metro: यात्रियों के लिए बड़ी राहत, हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Bhopal Metro: यात्रियों के लिए बड़ी राहत, हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
डेस्क। भोपाल मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) ने मेट्रो के सिग्नलिंग सिस्टम को मंजूरी दे दी है। इसके बाद 25 जुलाई से नई समय-सारणी लागू होगी और पीक ऑवर्स में यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो उपलब्ध होगी।

25 जुलाई से दोनों ट्रैक पर शुरू होगा संचालन

अब तक भोपाल मेट्रो का संचालन केवल एक ट्रैक पर किया जा रहा था। सिग्नलिंग सिस्टम की मंजूरी मिलने के बाद 25 जुलाई से दोनों ट्रैक पर मेट्रो चलेगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही तेज होगी और यात्रियों का इंतजार काफी कम हो जाएगा। संचालन को बेहतर बनाने के लिए नया रूट प्लान भी तैयार किया गया है।

तकनीकी जांच में सभी सुरक्षा मानक मिले सही

25 जून को CMRS की टीम ने भोपाल मेट्रो के ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम का विस्तृत निरीक्षण किया था। जांच के दौरान ट्रेनों की सुरक्षा, सिग्नलिंग, इमरजेंसी ब्रेक, गति और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। सभी परीक्षण सफल रहने के बाद सिग्नलिंग सिस्टम को मंजूरी दे दी गई।

अब नहीं करना पड़ेगा लंबे समय तक इंतजार

सिग्नलिंग सिस्टम नहीं होने की वजह से अब तक भोपाल मेट्रो केवल एक ट्रैक पर चल रही थी, जिससे ट्रेनों के बीच लगभग 75 मिनट का अंतर रहता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह अंतर घटकर पीक ऑवर्स में 15 मिनट रह जाएगा। इससे यात्रियों को तेज, नियमित और अधिक सुविधाजनक मेट्रो सेवा मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kailash-vijayvargiya-house-protest-couple-sent-to-jail-indore/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Bhopal Metro: यात्रियों के लिए बड़ी राहत, हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन | Khabar Digital | Khabar Digital