Bhopal Metro Update: ब्लू और ऑरेंज लाइन पर काम जारी, कब तक दौड़ेगी पूरी मेट्रो?

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Bhopal Metro Update: ब्लू और ऑरेंज लाइन पर काम जारी, कब तक दौड़ेगी पूरी मेट्रो?

भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत भदभदा से रत्नागिरी तिराहा तक बनने वाली ब्लू लाइन पर अब काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस कॉरिडोर में पहला स्लैब पिपलानी से जेके रोड के बीच डाला जाएगा, जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई में यह स्लैब बिछाया जाएगा और अगले दो से तीन महीनों में इसे पुल बोगदा तक आगे बढ़ाने की योजना है. भदभदा से डिपो चौराहा तक पिलर यानी पियर्स का काम भी तेजी से चल रहा है. उम्मीद है कि इस हिस्से में भी इसी साल के अंत तक स्लैब डालने की शुरुआत हो जाएगी. मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ब्लू लाइन का करीब 80 प्रतिशत काम साल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

कब तक बनेगा ऑरेंज लाइन

बताया जा रहा है कि जिस तरह ऑरेंज लाइन में एम्स से सुभाष ब्रिज तक छह स्टेशनों के साथ ट्रेन संचालन शुरू किया गया, उसी तर्ज पर ब्लू लाइन में रत्नागिरी तिराहा से ऐशबाग तक मेट्रो चलाने की योजना है. नई समय सीमा के मुताबिक ऑरेंज और ब्लू दोनों लाइनों का पूरा काम 2030 तक खत्म करने का लक्ष्य है, हालांकि विभाग 2027-28 तक इसे पूरा करने की दिशा में काम कर रहा है.

किसने जताई आपत्ति

इस परियोजना को लेकर कुछ आपत्तियां भी सामने आई हैं. डिपो चौराहा से जहांगीराबाद तक प्रस्तावित एलिवेटेड लाइन पर सांसद आलोक शर्मा ने आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि यह वीआईपी और संवेदनशील इलाका है, इसलिए यहां मेट्रो लाइन को जमीन के नीचे बनाया जाना चाहिए. वहीं बड़ा बाग क्षेत्र में लाइन को लेकर विधायक आतिफ अकील ने भी सवाल उठाए हैं और इस हिस्से में एलिवेटेड और अंडरग्राउंड हिस्से का संतुलन दोबारा तय करने की मांग की है.

अगर पूरे प्रोजेक्ट को समझें तो ऑरेंज लाइन करीब 16 किलोमीटर लंबी है, जो एम्स से करोंद तक जाती है, जबकि ब्लू लाइन की लंबाई करीब 14 किलोमीटर है, जो भदभदा से रत्नागिरी तिराहा तक प्रस्तावित है. ऑरेंज लाइन में 16 स्टेशन हैं और ब्लू लाइन में 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं. फिलहाल करीब 7 किलोमीटर हिस्से में एम्स से सुभाष नगर तक मेट्रो का संचालन शुरू हो चुका है. दोनों लाइनों की कुल लागत लगभग 11 हजार करोड़ रुपये तय की गई है. इसमें करीब 3.39 किलोमीटर का हिस्सा अंडरग्राउंड बनाया जा रहा है. इस अंडरग्राउंड सेक्शन में ऐशबाग से डीआईजी बंगला और सिंधी कॉलोनी होते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड तक काम किया जाएगा.

इस हिस्से में दो अंडरग्राउंड स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं, जिनकी लंबाई करीब 180 मीटर होगी. सुरंग बनाने का काम टीबीएम मशीन से किया जाएगा, जो लगभग 3.39 किलोमीटर तक जाएगी. इसके बाद नादरा स्टेशन के आगे बड़ा बाग के पास करीब 143 मीटर के स्लोप से मेट्रो फिर जमीन के ऊपर आ जाएगी. मेट्रो प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक चैतन्य कृष्णा के अनुसार, हर चरण के लिए समय सीमा तय की गई है और काम की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि प्रोजेक्ट को तय समय पर पूरा किया जा सके.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Bhopal Metro Update: ब्लू और ऑरेंज लाइन पर काम जारी, कब तक दौड़ेगी पूरी मेट्रो? | Khabar Digital | Khabar Digital