Bhopal News: थाली में जहर का डर! भोपाल के होटलों की रसोई में मिली ऐसी गंदगी, कहीं फंगस-चूहे तो कहीं मसाले में मिले पपीते के बीज

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Bhopal News: थाली में जहर का डर! भोपाल के होटलों की रसोई में मिली ऐसी गंदगी, कहीं फंगस-चूहे तो कहीं मसाले में मिले पपीते के बीज



भोपाल में खाने-पीने की दुकानों और बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों से लेकर पांच सितारा होटल तक खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम जांच और सैंपलिंग कर रही है, लेकिन बीते दो साल की कार्रवाई पर नजर डालें तो किसी बड़े कारोबारी पर भारी जुर्माना या जेल जैसी कार्रवाई सामने नहीं आई है.

हाल ही में शहर के 10 होटलों की रसोई की जांच के दौरान गंदगी, एक्सपायरी सामान और वेज-नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक साथ रखने जैसी खामियां मिलीं. विभाग ने संबंधित होटल संचालकों को नोटिस जारी किए, लेकिन किसी होटल को सील नहीं किया गया. इससे पहले भी शहर के करीब 20 बड़े होटलों की रसोई में फंगस, चूहे और कॉकरोच मिलने की शिकायतें सामने आई थीं.

जांच हुई, सैंपल लिए गए, लेकिन कार्रवाई कितनी हुई?

खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक नियमित जांच और विशेष अभियानों के दौरान करीब 100 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. बड़े रेस्टोरेंट और पब के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में ही 90 प्रकरण दर्ज हुए थे. वहीं, म्यूनिसिपल कोर्ट ने मौके पर 5.80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला.

विभाग ने मावा, पनीर, घी, तेल, दूध समेत दूसरी खाद्य सामग्री के 1,000 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे. कार्रवाई के दौरान करीब 20 क्विंटल संदिग्ध मावा, 500 किलो पनीर और एक्सपायरी या दूषित खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई गई.

नियमों में जेल और जुर्माने का प्रावधान

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 में खाद्य पदार्थों में मिलावट, अस्वच्छता और नियमों के उल्लंघन के मामलों में जुर्माने के साथ जेल का भी प्रावधान है. बिना FSSAI लाइसेंस कारोबार करने पर छह महीने तक की जेल और पांच लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है.

वहीं, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने पर छह महीने तक की जेल और एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. असुरक्षित खाद्य से सामान्य शारीरिक नुकसान होने की स्थिति में एक साल तक की जेल और तीन लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है.

विभाग बोला- लगातार चल रही जांच

जिला नियंत्रक खाद्य सुरक्षा पंकज श्रीवास्तव के अनुसार विशेष अभियानों के जरिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की कार्रवाई लगातार जारी है. उन्होंने बताया कि हाल में टॉप क्लास समेत 10 से अधिक होटलों में छापामार कार्रवाई की गई है.

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि खाद्य कारोबार के लिए स्टेट लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और सेंट्रल लाइसेंस की व्यवस्था लागू है.

साक्षी ढाबा सील होने के बाद भी मिला संचालित

साक्षी ढाबे को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं. आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि के मामले में नगर निगम ने ढाबे को सील कर व्यावसायिक गतिविधि बंद रखने के निर्देश दिए थे. इसके बावजूद दो दिन पहले खाद्य सुरक्षा टीम की जांच में वहां होटल का संचालन मिला.

सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होटल रंजीत लेक व्यू, बापू की कुटिया और सागर गैरे रेस्टोरेंट की जांच की. माता मंदिर क्षेत्र स्थित सागर गैरे रेस्टोरेंट में काली मिर्च में मिलावट की आशंका पर जांच की गई, जहां पपीते के बीज पाए गए. इसके अलावा एक सफेद पाउडर पैक मिसब्रांडेड मिला, जिसका सैंपल लिया गया.

होटलों की रसोई में मिलीं ये खामियां

रंजीत लेक व्यू में फ्राइंग कढ़ाई काली मिली, ड्रेनेज सिस्टम में खामी थी और डस्टबिन खुले पाए गए. विभाग ने नोटिस जारी कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए.

बापू की कुटिया में लाइसेंस प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित नहीं था. कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस से जुड़े दस्तावेज और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं मिले. खाद्य प्रयोगशाला की रिपोर्ट और पानी की टंकी की सफाई का रिकॉर्ड भी नहीं मिला. टीम ने यहां से घी और लाल रंग की ग्रेवी के सैंपल लिए.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 3 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 4 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 17 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 18 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी