भोपाल गुलमोहर कॉलोनी की आमसभा बैठक संपन्न, रहवासियों ने उठाया पानी, सुरक्षा और स्वच्छता का मुद्दा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भोपाल गुलमोहर कॉलोनी की आमसभा बैठक संपन्न, रहवासियों ने उठाया पानी, सुरक्षा और स्वच्छता का मुद्दा

भोपाल/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित गुलमोहर कॉलोनी के G-1, G-2 और G-3 कॉलोनी की संयुक्त आमसभा बैठक 01 नवंबर, रविवार को संपन्न हुई। G-3 स्थित देवलोक मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में गुलमोहर कॉलोनी के रहवासियों ने पेयजल, सुरक्षा, स्वच्छता, अतिक्रमण और आवारा पशुओं सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। बैठक में कॉलोनी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और रहवासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा हुई।

कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा और अतिक्रमण का मुद्दा

आमसभा में रहवासियों ने गुलमोहर कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर गेट लगाने की मांग उठाई। साथ ही प्रवेश द्वार के आसपास रेहड़ी-पटरी की दुकानों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई करने की बात कही। रहवासियों का कहना था कि प्रवेश द्वार पर अव्यवस्थित तरीके से लगने वाली दुकानों के कारण आवागमन और सुरक्षा संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं।

General-meeting-Gulmohar-Colony news
General-meeting-Gulmohar-Colony news

रात में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से सुरक्षा पर चिंता

गुलमोहन की आमसभा बैठक में कुछ रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी के कुछ स्थानों पर रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, यहां नशे का सेवन किया जाता है। इससे स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। इसके अलावा आवारा मवेशियों और कुत्तों की समस्या भी प्रमुख मुद्दे उठाये गये।

देवलोक मंदिर समिति को लेकर विवाद की स्थिति, 11 सदस्यीय समिति बनाने का सुझाव

आमसभा के दौरान गुलमोहर कॉलोनी जी 3 परिसर में स्थित देवलोक मंदिर के मुद्दे पर विवाद की स्थित बनती दिखी। रहवासी के एक सदस्य ने मंदिर की सेवा समिति के गठन और उसके नाम को लेकर समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। इस विषय पर बैठक में कुछ देर विवाद की स्थिति भी बनी।

हालांकि बाद में स्पष्ट किया गया कि जल्द ही देवलोक मंदिर के संचालन और व्यवस्थाओं के लिए 11 सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। यह समिति मंदिर में प्राप्त दान, सेवा कार्यों और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े सभी पहलुओं की जिम्मेदारी संभालेगी। साथ ही मंदिर से जुड़े त्रिपाठी जी ने कहा कि मंदिर सभी भक्तों का है यहां सभी भक्त सेवा कर सकते हैं।

General-meeting-Gulmohar-Colony
General-meeting-Gulmohar-Colony

भोपाल के गुलमोहर कॉलोनी में अव्यवस्थाओं पर सवाल, स्कूल ने अवैध जमीन पर किया कब्जा, नगर निगम की चुप्पी - Khabar Digital

बकाया राशि वसूली को लेकर अध्यक्ष ने दिए निर्देश

आमसभा की बैठक में पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के संचालन के लिए रहवासियों से प्रतिमाह ली जाने वाली निर्धारित राशि के भुगतान का मुद्दा भी उठा। गुलमोहर कॉलोनी G-1, G-2 और G-3 के अध्यक्ष ललित यादव ने सभी रहवासियों से समय पर निर्धारित राशि जमा करने की अपील की। उन्होंने बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले सदस्यों के मामले में सख्ती बरतने और आवश्यकता पड़ने पर पेयजल कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही।

डेढ़ साल बाद हुई आमसभा, हर महीने बैठक कराने की मांग

गुलमोहर आमसभा में G-1, G-2 और G-3 से जुड़े अन्य स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई। रहवासियों ने कहा कि करीब डेढ़ साल बाद आमसभा की बैठक आयोजित की गई है, जबकि कॉलोनी की समस्याओं और व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा के लिए हर महीने बैठक होनी चाहिए। आमसभा की बैठक में गुलमोहर कॉलोनी G-1, G-2 और G-3 के रहवासी, समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। आमसभा का आयोजन G-3 स्थित देवलोक मंदिर परिसर में किया गया।

https://www.facebook.com/share/v/1EefiH6bJX/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी