मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अहम खबर सामने आई है. जनगणना कार्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर अस्थायी रोक लगा दी है. दरअसल, जनगणना 2027 की तैयारियां अब तेज हो चुकी हैं और भोपाल में भी इस दिशा में काम शुरू होने जा रहा है.
सरकारी अधिकारियों की छुट्टी पर रोक
मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में 1 मई से 30 मई तक घरों की गिनती और सूचीकरण का काम किया जाएगा. इस दौरान मकानों का विस्तृत डेटा तैयार किया जाएगा, जिसके लिए पूरे महीने का समय तय किया गया है. इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को समय पर पूरा करने के लिए कलेक्टर और जिला के प्रमुख जनगणना अधिकारी ने आदेश जारी किया है.
छुट्टी नहीं ले सकेंगे
आदेश के अनुसार, इस अवधि में जनगणना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी किसी भी तरह की छुट्टी नहीं ले सकेंगे. प्रशासन का कहना है कि यह राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए इसमें किसी तरह की देरी या बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी. हालांकि, अगर किसी कर्मचारी को बेहद जरूरी कारण से अवकाश लेना पड़े, तो उसे पहले कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी. अनुमति मिलने के बाद ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम







