Sunday Special News: मुंबई की तरह भोपाल में ही 6 नंबर चौपाटी… स्वाद के दीवानों की सजती है महफिल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Sunday Special News: मुंबई की तरह भोपाल में ही 6 नंबर चौपाटी… स्वाद के दीवानों की सजती है महफिल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ स्वाद के मामले में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भी किसी से कम नहीं है, यहां पर आसानी से अलग-अलग तरह के चटखारे चखने को मिल जाते हैं। इसके लिए वैसे तो भोपाल में कई स्पॉट हैं, लेकिन सबसे ज्यादा फेमस स्पॉट्स में गिनी जाती है, 6 नंबर हॉकर्स कॉर्नर चौपाटी। जीहां ये जगह हर वर्ग के लोगों को अपनी तरफ खींचने में देर नहीं लगाती। इस जगह पर सुबह की भोर से लेकर रात के अंधेरे तक स्वाद के दीवानों की महफिल सजती दिखाई दे जाएगी। कई लोगों के तो मिलने का तय स्पॉट भी बन चुका है, क्योंकि किन्हीं जान पहचान वालों की बात इस एरिया में मिलने की होती है, तो सीधे जुबां पर आ जाता है, कहां मिलना है, तो जवाब एक ही होता है, '6 नंबर चौपाटी पर मिलो'।

अलग-अलग व्यंजनों का एक जगह स्वाद
छह नंबर मार्केट के सामने बनी चौपाटी में पूरी साफ-सफाई के साथ आप व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। खाने-पाने की चीजों में किसी तरह की मिलावट भी नहीं की जाती। इस जगह को 'क्लीन स्ट्रीट फूड हब के रुप में पहचान दिलाने के लिए भी काफी समय से प्रयास जारी है, जोकि शहर के 6 नंबर मार्केट, शौर्य स्मारक और डीबी मॉल से कुछ देर की दूरी पर स्थित है, जहां शाकाहारी व्यंजनों की एक लंबी श्रृंखला देखने को मिलती है, जिसका स्वाद सालों से बाहर से, अपना काम कराने भोपाल आने वाले लोग भी लेते दिखाई पड़ जाएंगे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-56-dukan-clean-street-food-hub-famous-food-market-history/

यहां क्या-क्या मिलता है?
6 नंबर हॉकर्स कॉर्नर चौपाटी पर अलग-अलग स्टॉल अपने स्वाद के लिए पहचाने जाते हैं, सबसे पहले शुरुआत करते हैं, चाय के दीवानों की, तो ब्लैक टी और व्हाइट टी के चाहने वाले आपको बाहर ही मिल जाएंगे, क्योंकि यहां कॉर्नर पर इसकी दुकान काफी फेमस है। बात करें अन्य व्यंजनों की तो यहां मिलने वाली बेड़ई पूरी और सब्जी के हजारों दीवाने हैं, जहां पर गर्मागर्म कचोड़ी और समोसे, जलेबी भी मिल जाते हैं। अन्य स्वादिष्ठ जायकों में यहां पर आलू चाट, सेंवपुरी, मुंबईयां स्टाईल पावभाजी हर किसी का दिल जीत रही है। लाजवाब गोलगप्पे, छोले टिक्की, के तो फिर क्या कहने। मीठा पसंद करने वालों के लिए यहां पर मीठा पान, मावा बाटी, रबड़ी मिल जाती है। इसी तरह यहां की फेमस दाल बाफले और बाटी की थाली खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसी तरह साउथ इंडियन इडली, मसाला डोसा, मंगोड़े, आलू बड़े, चाइनीज में मोमोस, नूडल्स, मंचूरियन भी यहां के काफी फेमस है।

किस तरह हुई थी शुरुआत
जानकार बताते हैं कि 6 नंबर हॉकर्स कॉर्नर चौपाटी में जितनी भी दुकाने हैं, ये पहले सड़क पर लगा करती थी, जिनकी रोजी-रोटी का जरिया यहीं हुआ करता था, लेकिन नगर निगम ने सड़क से हटाकर रोजगार ना छिनते हुए एक जगह दे दी, और प्लान के तहत स्पॉटिंग की ताकि आपस में किसी तरह का भेदभाव ना हो, बस फिर उसके बाद भोपाल के इस फेमस स्ट्रीट फूड हब की शुरुआत हो गई, जिसने पेट के जरिए लोगों को दिलों में जगह बना ली है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Sunday Special News: मुंबई की तरह भोपाल में ही 6 नंबर चौपाटी… स्वाद के दीवानों की सजती है महफिल | Khabar Digital | Khabar Digital